धागे की नली के विवाद में कामगार को पीटा

भारत नगर के संगीत ने पुलिस को शिकायत दी कि वह नूरवाला स्थित गुलशन फैक्ट्री में काम करता है। 31 मई को वह फैक्ट्री में काम कर रहा ता। तभी संतोष नामक कामदार ने उसकी धागे की नली उठा ली। इसको लेकर विवाद हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 11:01 PM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 11:01 PM (IST)
धागे की नली के विवाद में कामगार को पीटा
धागे की नली के विवाद में कामगार को पीटा

जासं, पानीपत : भारत नगर के संगीत ने पुलिस को शिकायत दी कि वह नूरवाला स्थित गुलशन फैक्ट्री में काम करता है। 31 मई को वह फैक्ट्री में काम कर रहा ता। तभी संतोष नामक कामदार ने उसकी धागे की नली उठा ली। इसको लेकर विवाद हो गया। संतोष ने गुलर, चंचल और प्रमोद के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। अन्य कामगारों ने उसे आरोपितों के चंगुल से छुड़वाया। आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी। किला थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। घर में घुसे युवक को पकड़ा और थप्पड़ मारकर पुलिस को सौंपा

जासं, पानीपत : फरीदपुर गांव के चरणजीत ने पुलिस को शिकायत दी कि शनिवार रात को खाना खाकर बच्चों के साथ घर पर सो गया था। रात करीब 11:30 बजे गेट खुलने की आवाज सुनाई दी। उसने घर में चोरी करने की नीयत से घुसे युवक को काबू किया। आरोपित युवक की पहचान पंजाब के जिला पटियाला के सतराना गांव के गुलशन के रूप में हुई। शोर सुनकर पड़ोसी भी मौके पर आ गए और युवक को थप्पड़ मारे। इसके बाद 100 नंबर पर काल कर सूचना दी। इस बारे में सेक्टर 13-17 प्रभारी सुनीता ने बताया कि आरोपित गुलशन नशे का आदी है। आरोपित ने एक बाइक भी चोरी कर रखी है। आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी