किसानों का फैसला, दिल्ली बार्डर पर संख्या बढ़ाएंगे

अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा राज्य कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को शिववर्मा स्मारक में बैठक हुई। सोनीपत करनाल पानीपत कुरुक्षेत्र यमुनानगर व पंचकूला के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 08:03 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 08:03 AM (IST)
किसानों का फैसला, दिल्ली बार्डर पर संख्या बढ़ाएंगे
किसानों का फैसला, दिल्ली बार्डर पर संख्या बढ़ाएंगे

जागरण संवाददाता, पानीपत : अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा राज्य कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को शिववर्मा स्मारक में बैठक हुई। सोनीपत, करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर व पंचकूला के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा के आगामी आह्वानों को लागू करने की योजना बनाई गई। अध्यक्षता राज्य उपप्रधान श्रद्धानंद सोलंकी ने की।

राज्य प्रधान फूल सिंह श्योकंद ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर दिल्ली बार्डर को मजबूत करना होगा। उन्होंने बताया कि पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक 15 जून को हिसार जिले का बड़ा जत्था टीकरी बार्डर पहुंचेगा। 20 जून को जत्था सिघु बार्डर पहुंचेगा। किसान सभा ने दिल्ली के मोर्चा को मजबूत करने के लिए 20 जून को ज्यादा संख्या में सिघु बार्डर पर पहुंचने का फैसला लिया।

राष्ट्रीय वित्त सचिव कृष्ण प्रसाद ने कहा कि आंदोलन की जीत के लिए किसान मजदूर एकता बनानी होगी। इस मौके पर किसान सभा के राज्य कार्यकारी सचिव सुमित दलाल, सुनील दत्त, डा. सुरेंद्र मलिक, कुलदीप, अशोक अरोड़ा, रोशन लाल, जरनेल सांगवान, महिपाल, करमचंद, आनंद शर्मा, केंद्रीय कमेटी से मनोज मौजूद रहे। मोर्चा के आह्वान पर ये कार्यक्रम

- 14 जून को गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान दिवस मनाया जाएगा।

- 24 जून को कबीर जयंती के कार्यक्रम सभी बार्डर, टोल प्लाजा व अन्य स्थानों पर आयोजित होंगे।

- 26 जून को आंदोलन के सात महीने और आपातकाल की बरसी के अवसर पर खेती बचाओ - लोकतंत्र बचाओ दिवस मनाते हुए देश भर में राज भवनों पर धरने दिए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी