समालखा में ऑक्सीजन बनाने वाली मशीन के लिए काम शुरू

कोरोना महामारी की विभीषिका को देखते हुए नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआइ) की ओर से वेल्सपन कंपनी ने समालखा उपमंडल अस्पताल में हवा से ऑक्सीजन बनाने वाली मशीन के लिए फाउंडेशन वर्क शुरू कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 08:18 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 08:18 AM (IST)
समालखा में ऑक्सीजन बनाने वाली मशीन के लिए काम शुरू
समालखा में ऑक्सीजन बनाने वाली मशीन के लिए काम शुरू

जागरण संवाददाता, समालखा : कोरोना महामारी की विभीषिका को देखते हुए नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआइ) की ओर से वेल्सपन कंपनी ने समालखा उपमंडल अस्पताल में हवा से ऑक्सीजन बनाने वाली मशीन के लिए फाउंडेशन वर्क शुरू कर दिया है। कंपनी के इंजीनियर के बताया कि एक सप्ताह में मशीन स्थापित कर दी जाएगी। अस्पताल में टैंक, सप्लाई मशीन और गैस पाइपलाइन की सुविधा पहले से है।

उन्होंने बताया कि कोपको कंपनी द्वारा जनरेटर और कंप्रेशर लगाया जाएगा। हवा से ऑक्सीजन गैस लेकर कंप्रेस कर उसे लिक्विड में परिवर्तित करेगी। पहले से बने ऑक्सीजन टैंक में जमाकर उसे मशीन व पाइन लाइन के जरिए मरीज के बेडों पर वितरित किया जाएगा। कंपनी के इंजीनियर सुकांत राय ने बताया कि मशीन की क्षमता प्रति घंटा 200 लीटर ऑक्सीजन तैयार की होगी। अस्पताल के अलावा दूसरी जगह भी इसकी सप्लाई दी जा सकेगी। मशीन केमिकल के जरिए हवा से ऑक्सीजन को सोखेगी। फिर उसे ऋणात्मक तापमान पर द्रवित कर टैंक में भरेगी। दो सालों की मुराद होगी पूरी

100 बेड के उपमंडल अस्पताल में दो सालों से ऑक्सीजन की सुविधा नहीं होने से मरीजों सहित कर्मचारियों को दिक्कत हो रही थी। सिलेंडर से आपात और प्रसूति वार्ड में काम चलाया जा रहा था। एक साथ कई मरीजों के आने पर दिक्कत का सामना करना पड़ता था। मरीजों को पानीपत सहित अन्य अस्पतालों में रेफर करना पड़ता था। एसएमओ संजय कुमार ने बताया कि नेशनल हाईवे प्राधिकरण की ओर से यह डोनेट किया गया है। इससे मरीजों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने अस्पताल में डॉक्टरों और उपकरणों की कमी को लेकर उच्चाधिकारी को लिखा है। फिलहाल तीन डॉक्टरों के सहारे अस्पताल चल रहा है।

chat bot
आपका साथी