बाक्सिग और फुटबाल में स्वर्ण-रजत पदक जीते

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जोनल फुटबाल टूर्नामेंट में एसडी पीजी कालेज की टीम ने रजत पदक जता है। वहीं दो छात्राओं ने इंटरजोनल बाक्सिग टूर्नामेंट में स्वर्ण एवं रजत पदक जीता।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 07:22 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 07:22 PM (IST)
बाक्सिग और फुटबाल में स्वर्ण-रजत पदक जीते
बाक्सिग और फुटबाल में स्वर्ण-रजत पदक जीते

जागरण संवाददाता, पानीपत : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जोनल फुटबाल टूर्नामेंट में एसडी पीजी कालेज की टीम ने रजत पदक जता है। वहीं दो छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविधालय में आयोजित कुरुक्षेत्र विश्वविधालय इंटरजोनल बाक्सिग टूर्नामेंट में विभिन्न कालेज के खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए स्वर्ण एवं रजत पदक जीता। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा एवं नेशनल गोल्ड विजेता पूनम ने बाक्सिग की 54 से 57 किलोग्राम कैटेगरी में जीएमएन कालेज अंबाला की बाक्सर को 5-0 से पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा एवं नेशनल गोल्ड विजेता सुमन ने इंटरजोनल बाक्सिग की 70 से 75 किलोग्राम कैटेगरी में रजत पदक जीता। दोनों छात्राओं का चयन आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट के लिए हो गया है।

इसी प्रकार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय जोनल फुटबाल टूर्नामेंट में एसडी पीजी कालेज की टीम ने आइबी कालेज पानीपत की टीम को 3-0 से हराकर रजत पदक जीता। कालेज पहुंचने पर पूनम, सुमन और पूरी फुटबाल टीम का एसडी कालेज प्रबंधकारिणी के प्रधान पवन गोयल, प्राचार्य डा. अनुपम अरोड़ा, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डा. सुशीला बेनीवाल, प्रो गीता मलिक, कोच शरीफ, ग्राउंडसमैन प्रताप और अन्य स्टाफ सदस्यों ने स्वागत किया।

प्राचार्य डा. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि स्वर्ण और रजत पदक जीतना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इससे भी बड़ी उपलब्धि इन खिलाडियों का आल इंडिया स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित होना है। एसडी कालेज के प्रधान पवन गोयल ने कहा कि सफलता के पीछे इन छात्र-छात्राओं की लगन और कड़ी मेहनत है। खेल सभी के जीवन में, विशेष रूप से विद्यार्थियों के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

chat bot
आपका साथी