महिला गिरोह से जरा बचकर, जींद में नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटा

जींद में नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट की वारदात करने वाला महिला गिरोह सक्रिय हो गया है। आटो सवार वृद्धा को नशीला पदार्थ सुंघाकर जेवरात व नकदी लेकर हुई फरार। मामला जींद के पटियाला चौक का है। इसी दौरान आटो में महिलाएं आईं।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 02:58 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 02:58 PM (IST)
महिला गिरोह से जरा बचकर, जींद में नशीला पदार्थ सुंघाकर  लूटा
जींद में महिला गिरोह ने लूट की वारदात की।

जींद, जागरण संवाददाता। जींद में नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटपाट करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। गिरोह में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल है और गिरोह अधिकतर बुजुर्गों को निशाना बना रहा है। पिछले छह माह में इस तरह के आठ वारदात हो चुकी है, लेकिन पुलिस अभी तक एक भी आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। गिरोह के लोग एक बार में एक या दो वारदातों को अंजाम देते हैं।

पुलिस सक्रिय होती है तो गिरोह पीछे हट जाता है। जब पुलिस की सक्रियता कम होती है तो गिरोह फिर से किसी ने किसी वारदात को अंजाम दे देता है। मंगलवार को भी गिरोह ने ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया। जहां पर एक बुजुर्ग महिला को आटो में लिफ्ट दे दी और उसके बाद उसे नशीला पदार्थ सूंघाकर बेसुध का दिया। महिला के बेटे गांव धरौदी निवासी कर्ण सिंह ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मां धर्मती किसी काम के लिए जींद आई हुई थी। जब वह पटियाला चौक पर किसी वाहन का इंतजार कर रही थी तो इसी दौरान एक आटो में सवार दो महिला व चालक बैठा था।

जहां पर आरोपितों ने नरवाना जाने की बात कहकर उसे लिफ्ट दे दी। जब आटो गांव झांझ खुर्द के पास रजबाहा के पास पहुंची तो उन औरतो ने मेरी मां धर्मती को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इससे मेरी माता बेहोश हो गई फिर उन औरतो ने मेरी माता की दोनो कानों की बालियां, एक सोने का डोल, एक तबीजी, एक सूट व दो हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। बाद में आरोपित उसे वहीं पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

किसानों ने पहुंचाया महिला को घर

आटो सवार महिला उसे बेसुध हालात में रजवाह के पास छोड़कर चली गई। इससे थोड़ी ही दूर पर चल रहे किसान आंदोलन को लेकर लंगर लगाया हुआ है। वहां पर किसी ने इसकी सूचना दे दी। लंगर पर मौजूद किसान मौके पर पहुंचे और वृद्धा को संभाला। जहां पर थोड़ी देर के बाद होश आने पर महिला ने घर का पता बताया और उसके बाद खुद किसानों ने उसको घर पर पहुंचाया। बाद में घर पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी