महिला की गला दबाकर हत्या, पति कर रहा था अंतिम संस्कार की तैयारी, पुलिस ने रोका

यमुनानगर में महिला की गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है। महिला का पति अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा तभी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे रोका और शव को कब्जे में ले लिया। चलिए जानते है कि आखिरी क्या है पूरा मामला...

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 07:56 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 07:56 PM (IST)
महिला की गला दबाकर हत्या, पति कर रहा था अंतिम संस्कार की तैयारी, पुलिस ने रोका
यमुनानगर में महिला की गला दबाकर हत्या।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। यमुनानगर के गांधी नगर थाना क्षेत्र की भगवती कालोनी निवासी 23 वर्षीय पिंकी की हत्या कर दी गई। वह कमरे में मृत मिली। उसके गले पर निशान बने हुए थे। मौत के बारे में पति विक्रम ने किसी को कोई सूचना नहीं दी। पुलिस को भी देर शाम मकान मालिक से सूचना मिली। इसके बाद ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। पुलिस ने मृतका के पति विक्रम से भी बातचीत की, लेकिन वह कोई सही जवाब नहीं दे सका। जिस पर ही पुलिस का शक गहराया। आसपास के लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ की है। इस दौरान पता चला कि दंपती के बीच विवाद रहता था।

एक साल पहले किया था प्रेम विवाह

गुरुग्राम के सेक्टर नौ निवासी पिंकी ने एक वर्ष पहले विक्रम से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से ही वह विक्रम के साथ यहां भगवती कालोनी में किराये के मकान में रह रही थी। उसके पास छह माह की बच्ची भी है। विक्रम प्लाईवुड फैक्ट्री में कार्य करता है। वह आसपास के लोगों से भी कम ही बात करता है। मंगलवार की शाम को पिंकी कमरे में मृत पड़ी हुई थी। उसका पति संस्कार की तैयारी कर रहा था। इस दौरान शक होने पर मकान मालिक कृष्ण कुमार ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में भिजवाया।

मायके वालों ने भी आने से कर दिया इंकार

गांधीनगर थाना के कार्यवाहक प्रभारी बलराज सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में घटना संदिग्ध लग रही है। मृतका के मायके वाले जो गुरुग्राम के सेक्टर नौ में रहते हैं। पुलिस ने वहां पर काल की लेकिन उन्होंने भी आने से इंकार कर दिया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। शव के हालात देखकर हत्या का अंदेशा है। जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी