दहेज के लिए पिटाई कर महिला को घर से निकाला

अधमी गांव की एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी। ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। 31 जुलाई को रात 11 बजे दहेज न लाने पर पति ने सास ससुर और देवर के साथ मिलकर उसे डंडे से पीटा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 07:59 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 07:59 PM (IST)
दहेज के लिए पिटाई कर महिला को घर से निकाला
दहेज के लिए पिटाई कर महिला को घर से निकाला

जासं, पानीपत : अधमी गांव की एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी। ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। 31 जुलाई को रात 11 बजे दहेज न लाने पर पति ने सास, ससुर और देवर के साथ मिलकर उसे डंडे से पीटा। गला घोंटकर उसे मारने का प्रयास किया गया। आरोपितों ने पिटाई कर उसे घर के बाहर खड़ा कर दिया। उसने फोन कर स्वजनों को बुलाया। स्वजन उसे घर ले गए। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। युवक व महिला लापता

जासं, पानीपत : शहर में विभिन्न जगहों से युवक व महिला लापता हो गए। दलबीर नगर के आशाराम ने किला थाना पुलिस को शिकायत दी कि 26 जुलाई को शाम सात बजे उसका बेटा संजय देशराज कालोनी स्थित जैन टेक्सटाइल से बिना बताए चला गया है। इसके बाद से बेटा लापता है। उधर, बबैल गांव के अमन ने सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को शिकायत दी कि सोमवार सुबह चार बजे उसकी पत्नी काजल बिना बताए घर से चली गई है। इसके बाद से पत्नी लापता है। पुलिस ने युवक और महिला की तलाश शुरू कर दी है। शहर से चार बाइक चोरी

जासं, पानीपत : शहर में अलग-अलग जगहों से पांच बाइक चोरी कर ली गई। भाटिया कालोनी के विक्की की शिवाजी स्टेडियम के गेट नंबर दो के बाहर से बाइक चोरी कर ली गई। इसी तरह से इंसार बाजार के अरुण की एसडी कालेज रोड से, आठ मरला के प्रवीन की सिविल अस्पताल से और भारत नगर के मोनू की सेक्टर 13-17 से बाइक चोरी कर ली गई। शादी की नीयत से लड़की का अपहरण

जासं, पानीपत : तहसील कैंप क्षेत्र की एक कालोनी के व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी 17 वर्षीय लड़की को आकाश नामक युवक शादी की नीयत से बहका-फुसलाकर ले गया है। तहसील कैंप चौकी पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी