कुरुक्षेत्र में एसपी ऑफिस के सामने हाथापाई, महिला ने को जड़े थप्पड़, जानिये क्या है मामला

कुरुक्षेत्र में एसपी ऑफिस के सामने झगड़ा हो गया। दहेड़ प्रताड़ना के मामले में दो पक्ष सुनवाई के लिए पहुंचे थे।एक पक्ष की महिला ने दूसरे पक्ष के पुरुष को कई थप्पड़ जड़ दिए। हंगामा होता देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 07:30 AM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 07:30 AM (IST)
कुरुक्षेत्र में एसपी ऑफिस के सामने हाथापाई, महिला ने को जड़े थप्पड़, जानिये क्या है मामला
कुरुक्षेत्र में लघु सचिवालय के परिसर में एसपी कार्यालय के सामने हुई मारपीट।

कुरुक्षेत्र, जेएनएन। दहेज के एक मामले में सुनवाई के लिए पहुंचे लड़का और लड़की पक्ष में शुक्रवार को एसपी कार्यालय के सामने लघु सचिवालय के परिसर ही हाथापाई हो गई। इसी हाथापाई में एक महिला ने दूसरे पक्ष के पुरुष को कई थप्पड़ जड़ दिए। एसपी कार्यालय के सामने ही शोर मचने पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को अलग-अलग किया। इस मामले को लेकर एक पक्ष ने सेक्टर सात पुलिस चौकी में शिकायत सौंपी है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को थाना शहर में दर्ज एक दहेज के मामले में बातचीत के लिए लड़का व लड़की पक्ष के लोग एसपी कार्यालय पहुंचे थे। लघु सचिवालय परिसर में दोनों पक्षों की आपस में कुछ कहासुनी हो गई। इस कहासुनी के बाद एक महिला ने सामने खड़े पुरुष को कई थप्पड़ जड़ दिए। हंगामा होते देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

एक दूसरे पर लगा रहे आरोप प्रत्यारोप

दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं। लड़की पक्ष का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हैं। वह काफी परेशान रहने लग गई है। वहीं लड़का पक्ष के लोगों का आरोप है कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। उनको दहेज की कोई जरूरत नहीं है।

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में लगे

इस मामले की सूचना मिलते ही सेक्टर-7 पुलिस चौकी के प्रभारी नरेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शिकायत लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल जांच के लिए आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची जा रही है। नरेश कुमार ने बताया कि अभी मामला दर्ज नहीं किया है। इस मामले में सबूत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी