शराबी पति से परेशान महिला ने 3 वर्षीय बच्चे सहित नहर में लगाई छलांग, पास खड़े दो युवक बचाने को कूदे

करनाल में एक महिला ने अपने तीन साल के मासूम को गोद में लेकर नहर में छलांग लगा दी। मामला मूनक हेड पर पश्चिमी यमुना नहर का है। पास में खड़े दो युवक भी उन्‍हें बचाने के लिए कूद गए।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 05:25 PM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 05:25 PM (IST)
शराबी पति से परेशान महिला ने 3 वर्षीय बच्चे सहित नहर में लगाई छलांग, पास खड़े दो युवक बचाने को कूदे
महिला ने बच्‍चे सहित नहर में छलांग लगा दी।

घरौंडा (करनाल), संवाद सहयोगी। करनाल में शराबी पति की मारपीट से परेशान गगसीना गांव वासी एक महिला ने अपने तीन वर्षीय बच्चे के साथ मूनक हेड पर पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी। उन्हें देख वहीं खड़े दो युवक महिला व बच्चे को बचाने के लिए कूद गए और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद मौके पर लोग एकत्रित हो गए और मामले की सूचना पुलिस को दी। महिला ने पुलिस को पति के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साल पहले हुई थी शादी

बताया जा रहा है कि गांव पाढा निवासी प्रमिला की शादी करीब सात साल पहले गगसीना के सतबीर सिंह के साथ हुई थी। महिला के मुताबिक उसका पति शराबी है और अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। इसी से परेशान होकर वह शुक्रवार को अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ मायके के लिए निकल गई और रास्ते में मूनक हेड पर पश्चिमी नहर में बच्चे को लेकर कूद गई। जैसे ही वह नहर में कूदी तो साथ ही वहां पहले से खड़े दो युवकों ने भी छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद महिला व बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

पुलिस को बताई आपबी‍ती

इसके बाद राहगीर महिला को मूनक थाने में लेकर पहुंचे। महिला ने पुलिस को आपबीती सुनाई। महिला ने बताया कि पति राजमिस्त्री का काम करता है और मारपीट करता है। वह तंग आ चुकी थी और इसलिए नहर में छलांग लगा दी। पुलिस ने महिला की बात सुनी और शिकायत के आधार पर उसके आरोपित पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

मूनक थाना प्रभारी जगदीश शर्मा ने बताया कि महिला ने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। इसी वजह से नहर में छलांग लगाई। शिकायत के आधार पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी