Panipat: कोर्ट में मास्क न पहनने पर महिला का हंगामा, पुलिसकर्मी को पीटा, बोली-वर्दी उतरवा दूंगी

पानीपत कोर्ट में मास्क न पहनने को लेकर हंगामा हो गया। महिला पुलिसकर्मी ने जब कोर्ट परिसर में मौजूद महिला को इस पर टोका तो उसने महिला पुलिसकर्मी को वर्दी उतरवाने और जान से मारने की धमकी भी दी।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 01:33 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 01:33 PM (IST)
Panipat: कोर्ट में मास्क न पहनने पर महिला का हंगामा, पुलिसकर्मी को पीटा, बोली-वर्दी उतरवा दूंगी
पानीपत कोर्ट में पुलिसकर्मी ने महिला को मास्क न पहनने पर टोका

जागरण संवाददाता, पानीपत। पानीपत कोर्ट में मास्क ना पहनने को टोकने पर एक महिला ने महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की। कोर्ट में मास्क पहनने को कहने पर महिला ने जमकर हंगामा किया और गाली-गलौज कर महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की। वर्दी उतरवाने और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपित महिला को जज के सामने पेश किया। वहां भी आरोपित महिला ने हंगामा किया। बाद में उसे जमानत मिल गई।

डीएफएमडी में तैनात थी रेणू

सिपाही रेणू ने पुलिस को शिकायत दी कि उनकी ड्यूटी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पानीपत कोर्ट में है। वह कोर्ट के डीएफएमडी (डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर) पर तैनात थीं। मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे विद्यानंद कालोनी की महिला अफरोजा बिना मास्क लगाए कोर्ट पहुंची। मैंने उसे मास्क लगाने के लिए बोला, लेकिन वो अनसुना कर गाली देते हुए लिफ्ट तक पहुंच गई। मैंने रोका तो उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद गाली-गलौज करने लगी। वहां मौजूद लोगों ने महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। फिर उसे अंदर जाने से रोका तो मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि जिस दौरान महिला हंगामा कर रही थी, उसी दौरान वहां से जज भी गुजरे। उनके सामने सिपाही को वर्दी उतरवाने और जान से मारने की धमकी भी दी। कई और महिला पुलिसकर्मी बुलाई। आरोपित महिला को गिरफ्तार कर थाना शहर ले जाया गया। वहां भी महिला ने हंगामा किया और बतदमीजी करती रही। आरोपित महिला का बेटा जेल में बंद है। इसी कारण वह कोर्ट पहुंची थी। 

कोर्ट में मास्क लगाने के जज के आदेश हैं, महिला ने अवहेलना की

थाना शहर प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि सेशन जज के आदेश हैं कि कोर्ट में मास्क लगाना जरूरी है। महिला अफरोजा को पुलिसकर्मी रेणू ने मास्क लगाने को कहा। महिला ने मारपीट कर हंगामा किया। ड्यूटी में बाधा पहुंचाई। मामला दर्ज करके आरोपित महिला को गिरफ्तार किया।

chat bot
आपका साथी