महिला ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप, पति को बताया तो घर से निकाला

यमुनानगर में एक महिला ने ससुर पर दुष्‍कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। इस संबंध में जब पति को बताया तो उसने मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया। वहीं सास ने भी उसकी नहाते हुए का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 04:40 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 04:40 PM (IST)
महिला ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप, पति को बताया तो घर से निकाला
यमुनानगर में ससुर ने दुष्‍कर्म की कोशिश की।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। महिला ने ससुर पर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि सास ने उसकी नहाते हुए वीडियो भी बना रखी है। जिसे वायरल करने की धमकी दी जा रही है। इस बारे में पति को बताया, तो उसने भी मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, 30 वर्षीय महिला का निकाह पांच साल पहले साहिल के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही महिला पर उसका ससुर गलत नीयत रखता था। कई बार उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका था। इस बारे में पति व सास को बताया, तो उन्होंने समाज में बदनामी का हवाला देकर चुप करा दिया। जिससे ससुर की हरकत और बढ़ गई। आरोप है कि एक दिन वह घर पर अकेली थी। तभी ससुर ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। किसी तरह से वह दूसरे कमरे में भागी और अंदर की तरफ से कुंडी बंद कर ली। इस बारे में मायके वालों को बताया, तो वह ससुराल में आए। वहां पर ससुर ने माफी मांगी और दोबारा से ऐसी हरकत ने करने की बात कही। मायके वालों के जाने के बाद सास, ससुर व पति ने उसके साथ मारपीट की और उसका फोन छीन लिया था।

सास पर लगाया अवैध संबंधों का आरोप

महिला ने शिकायत में कहा है कि उसकी सास के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध है। वह अक्सर घर आता है। आरोप है कि सास ने उसकी बाथरूम में नहाते हुए की वीडियो बना रखी है। इसे वायरल करने की धमकी दे रही है। एक दिन आरोपित व्यक्ति उसकी सास से मिलने के लिए आया। जिसका महिला ने विरोध किया, तो सास ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।

chat bot
आपका साथी