यमुनानगर में रिश्ते कलंकित, देवरों ने किया दुष्कर्म, पति ने गांव के युवक पर दर्ज करवाया झूठा केस

यमुनानगर में सनसनीखेज मामला। महिला ने दो देवरों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पति व सास ने उल्टा उससे ही मारपीट की। पति ने गांव के युवक पर झूठा मामला दर्ज करवा दिया। अब महिला को मायके छोड़ दिया।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 01:17 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 01:17 PM (IST)
यमुनानगर में रिश्ते कलंकित, देवरों ने किया दुष्कर्म, पति ने गांव के युवक पर दर्ज करवाया झूठा केस
महिला की शादी वर्ष 2011 में बिलासपुर के गांव में हुई थी। उसका 9 साल का बेटा है।

यमुनानगर, जेएनएन। बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव में महिला ने देवरों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि इस बारे में पति व सास-ससुर को बताया, तो उन्होंने भी मारपीट की। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और उसे मायके में छोड़ दिया। परेशान होकर पीड़िता ने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपित ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। 

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, महिला की शादी वर्ष 2011 में बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। इस शादी से उसके पास एक नौ वर्षीय बेटा है। आठ साल तक पति व ससुराल वाले सब पूरी तरह से ठीक रहे। आरोप है कि देवरों ने उस पर गलत नजर रखनी शुरू कर दी। कई बार उन्हें समझाया, लेकिन वे हरकतों से बाज नहीं आए। करीब एक वर्ष पहले वह घर पर अकेली थी। तभी उसके दो देवर आए और अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

गांव के युवक पर दर्ज करवाया झूठा केस

महिला का आरोप है कि इस बारे में पति और सास-ससुर को बताया। उन्होंने भी देवरों का ही साथ दिया और उन्हें कुछ नहीं कहा। उल्टा महिला के साथ ही मारपीट की। बाद में ससुराल वालों ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म की झूठी शिकायत देने का दबाव बनाया। मना करने पर बेटे को जान से मारने की धमकी दी। इस पर उसने गांव के युवक के खिलाफ झूठी शिकायत दी। इसके बाद ससुराल वाले उसे मायके में छोड़कर चले गए। जनवरी से वह अपने मायके में ही है। अब ससुराल वाले उसे अपने साथ नहीं ले जा रहे हैं।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ेंः परिवार से छिपकर लिखते थे गाने, अलग होने की आ गई थी नौबत, आज विदेशों में बिंदर दनौदा के गानों की धूम

यह भी पढ़ेंः धर्मनगरी की धरती से मंडियों में उतरे पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, कुरुक्षेत्र से शुरू किया अभियान 

chat bot
आपका साथी