दहेज में एक लाख रुपये न लाने पर पीटकर महिला का गर्भ गिराया

दहेज में एक लाख रुपये व पल्सर बाइक न लाने पर गर्भवती महिला के साथ ससुराल वालों ने पीटा। इससे महिला का गर्भ गिर गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 06:50 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 06:50 PM (IST)
दहेज में एक लाख रुपये न लाने पर पीटकर महिला का गर्भ गिराया
दहेज में एक लाख रुपये न लाने पर पीटकर महिला का गर्भ गिराया

जागरण संवाददाता, पानीपत : दहेज में एक लाख रुपये व पल्सर बाइक न लाने पर गर्भवती महिला के साथ ससुराल वालों ने पीटा। इससे महिला का गर्भ गिर गया।

किला थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई थी। आरोप है कि ससुर पर हत्या के दो केस दर्ज हैं। जेल से छूटते ही ससुर ने अन्य स्वजनों के साथ मिलकर उस पर दहेज में कार या फिर पल्सर बाइक व एक लाख रुपये न लाने के लिए तंग किया। मना करने पर उसे पीटा। इससे उसका गर्भ गिर गया। इसकी सूचना उसने स्वजनों को दी। स्वजनों ने उसे आरोपितों के चंगुल से छुड़वाया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

दहेज के लिए महिला को पीट-पीटकर अधमरा किया

जासं, पानीपत : एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी शादी उत्तर प्रदेश के बागपत में हुई थी। दहेज ने लाने पर पति, जेठ व देवरानी ने उसके साथ मारपीट कर अधमरा कर दिया। स्वजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी