अपने ही परिवार में सुरक्षित नहीं महिलाएं : अग्रवाल

जागरण संवाददाता पानीपत हरियाणा महिला आयोग की सदस्य सोनिया अग्रवाल ने कहा कि 21वीं सदी मे

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Dec 2020 05:48 AM (IST) Updated:Tue, 15 Dec 2020 05:48 AM (IST)
अपने ही परिवार में सुरक्षित नहीं महिलाएं : अग्रवाल
अपने ही परिवार में सुरक्षित नहीं महिलाएं : अग्रवाल

जागरण संवाददाता, पानीपत : हरियाणा महिला आयोग की सदस्य सोनिया अग्रवाल ने कहा कि 21वीं सदी में भारत में महिलाएं भय, भूख, अपमान और कुरीतियों से जूझ रही हैं। पानीपत के रिसपुर गांव में महिला रामरती पर हुए अत्याचार की घटना दर्शाती है कि महिलाएं अपने ही परिवार में सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं को थाने में जाकर शिकायत देनी होगी, ताकि अपराधियों को सजा मिल सके। सोनिया अग्रवाल सोमवार को सामान्य अस्पताल, महिला थाना और वन स्टाप सेंटर के निरीक्षण के बाद सिविल सर्जन कार्यालय में हुई बैठक को संबोधित कर रही थी।

उन्होंने कहा कि भारत के संविधान में महिलाओं के लिए अनेक अधिकार दिए हैं, लेकिन आजादी के 73 साल बाद भी महिलाएं अधिकारों से वंचित हैं। महिलाओं के समान अधिकारी के लिए और प्रयास करने होंगे। महिलाएं वन स्टाप सेंटर की योजनाओं को लाभ लें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत से ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का शुभारंभ किया था। पानीपत में 1000 लड़कों के पीछे 952 लड़कियां हैं। लिगांनुपात में पानीपत अव्वल है। इस मौके पर भाजपा कि जिला अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ समाज की स्थापना के लिए पर्यावरण संरक्षित और सुरक्षित रखने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। सरकार और समाज के जागरूकता अभियान को दिए गए सहयोग के कारण ही किसान भूजल बचाने में आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल के दौरान भारतीयों की रोग प्रतिरोधक क्षमता के कारण देश में अधिकतर मरीज ठीक हो गए हैं। अब जल्द ही वैक्सीन आने से राहत मिलेगी और सब सामान्य हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी