हवा हुई बेहद खराब, एयर क्वालिटी इंडेक्स 327

जागरण संवाददाता पानीपत एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार नहीं हो रहा है। हवा बेहद खराब

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 06:41 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 06:41 AM (IST)
हवा हुई बेहद खराब, एयर क्वालिटी इंडेक्स 327
हवा हुई बेहद खराब, एयर क्वालिटी इंडेक्स 327

जागरण संवाददाता, पानीपत :

एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार नहीं हो रहा है। हवा बेहद खराब हो गई है। आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता और खराब हो सकती है। एयर क्वालिटी इंडेक्स 327 अंक से ज्यादा रहा। रात को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। रात को ठंडक में इजाफा हो रहा है। माह के अंत तक दिन के तापमान में भी कमी आना शुरू हो जाएगा। मौसम खुश्क चल रहा है। पूर्वी से उत्तर पश्चिमी हवा चलने की संभावना को देखते हुए तापमान में फिलहाल हल्की गिरावट की संभावना है।

शुक्रवार को सुबह ठंडक रही। हल्की धुंध पड़ी। धूप तो निकली लेकिन आंशिक रूप से बादल छाए रहे। अन्य दिनों की अपेक्षा मौसम ठंडा रहा। सुबह मार्निंग वाक पर निकले लोगों ने बताया की प्रदूषण के कारण ²श्यता कम हो रही है। एयर क्वालिटी की हालत खराब होने पर प्रशासन ने नाइट पेट्रोलिग करवाने का फैसला लिया है। इसके लिए टीमों का गठन किया गया है। रात को टीमें उद्योगों का निरीक्षण करेगी। यदि कहीं अवैध ईंधन जलता मिला तो कार्रवाई होगी। नगर निगम को कूड़ा जलाने पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी