पति व ससुराल वालों पर करंट लगाकर मारने के प्रयास का आरोप, केस दर्ज

दहेज में साढ़े पांच लाख रुपये नहीं लाने पर महिला को करंट लगाकर मारने का प्रयास किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 09:55 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 09:55 PM (IST)
पति व ससुराल वालों पर करंट लगाकर मारने के प्रयास का आरोप, केस दर्ज
पति व ससुराल वालों पर करंट लगाकर मारने के प्रयास का आरोप, केस दर्ज

जागरण संवाददाता, पानीपत : दहेज में साढ़े पांच लाख रुपये नहीं लाने पर महिला को करंट लगाकर और सिलेंडर खोलकर आग लगाने का प्रयास किया। पीटा और घर से बाहर निकाल दिया। आठ मरला चौकी क्षेत्र की युवती ने पुलिस को यह शिकायत दी है। उसने बताया कि 2014 में उसकी शादी दिल्ली के बादली में हुई थी। इसके बाद ससुर ने सोने की अंगूठी व 50 हजार, ननद ने तीन लाख और पति ने दो लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर आरोपितों ने करंट लगाकर मारने का प्रयास किया। इसके बाद सिलेंडर खुला छोड़कर जला देने की कोशिश की। दूध में नींद की गोली मिलाकर भी उसे पिला दी। भूखा रखकर कमरे में भी बंद कर दिया। तीनों आरोपितों ने उसे पीटा और घर से बाहर निकाल दिया।

दहेज न मिला तो बेटा छीन पत्नी को पीटकर घर से निकाला

जासं, पानीपत : सेक्टर 13-17 थाना क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को शिकायत दी कि वर्ष 2019 में उसकी शादी गोहाना के एक गांव में हुई थी। इसके बाद से पति दहेज में बाइक और सास सोने का मंगलसूत्र मांगती है। पति ने पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया और कहा कि जब बेटा पैदा हो तो फोन कर देना। बेटी पैदा हो तो फोन मत करना। वह मायके लौट आई। दो महीने बाद उसने बेटे को जन्म दिया। बेटा छह महीने को हुआ तो पति ने काल की। पति उसे ससुराल ले गए। आरोप है कि गांव के सरपंच का भाई झगड़ा करने लगा। उसने पिता व मां को बुला लिया। पति व ससुराल वालों ने उसकी व माता-पिता को पीटा और घर से निकाल लिया। उसका दस महीने का बेटा भी छीन लिया। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी