पानीपत में रिश्ते कलंकित, प्रॉपर्टी के लिए पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति का गला घोंटा

पानीपत के न्यू रमेश नगर की घटना है। पीड़ित का अदालत में पत्नी के साथ जायदाद को लेकर केस चल रहा है।12 अप्रैल की रात आरोपितों ने हमला किया। ईंट से वार किए। रस्सी से गला घोटा। मरा हुआ समझकर आरोपित भाग निकले।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 06:30 AM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 06:30 AM (IST)
पानीपत में रिश्ते कलंकित, प्रॉपर्टी के लिए पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति का गला घोंटा
आरोपित पत्नी के अपने प्रेमी से अवैध संबंध हैं। इसलिए कोर्ट में जायदाद का केस चल रहा है।

पानीपत, जेएनएन। न्यू रमेश नगर में भावना चौक पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को पहले जमकर पीटा। रस्सी से गला घोंटकर मारने का भी प्रयास किया। ईंट से भी हमला किया। पत्नी के प्रेमी ने सोने की अंगूठी और 6250 रुपये भी लूट लिए। उसे मृत समझकर वहां से भाग गए।

देसराज कालोनी के मुकेश सैनी ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका पत्नी के साथ जायदाद को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। पत्नी के एक युवक के साथ संबंध हैं। 12 अप्रैल को रात 8:45 बजे वह न्यू रमेश में बिट्टू डेयरी के पास से गुजर रहा था। तभी पत्नी अपने प्रेमी के साथ आई और धमकी दी कि कोर्ट से केस वापस लेकर प्रॉपर्टी उसके नाम करा दे। नहीं तो जान से मार देंगे। उन्होंने मना किया तो आरोपितों ने थप्पड़-मुक्के मारे। गले में रस्सी डालकर जान से मारने का भी प्रयास किया।

जब तक जिंदा है, प्रॉपर्टी नहीं मिलेगी...

पीड़ित के मुताबिक, पत्नी ने प्रेमी को कहा कि जब तक ये जिंदा रहेगा, तब तक उन्हें प्रॉपर्टी नहीं मिलेगी। इसके बाद आरोपित युवक ने उनके सिर और छाती पर ईंट से कई वार किए। वह बेहोश हो गया तो आरोपित मरा हुआ समझकर वहां से फरार हो गए। लोगों ने उन्हें बेसुध देखा तो इसकी जानकारी स्वजनों को दीं। स्वजनों ने उन्हें सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया। तहसील कैंप चौकी पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दूसरे पक्ष को भी बुलाया गया है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी