पत्नी ने पड़ोसियों के साथ मिलकर पति को जमकर पीटा, दो पसली टूटी
नंद विहार कालोनी में झगड़े में पत्नी ने तीन लोगों के साथ मिलकर पति पर ईंट से हमला किया। थप्पड़ भी मारे। पीड़ित की पसली टूट गई।
जागरण संवाददाता, पानीपत : नंद विहार कालोनी में झगड़े में पत्नी ने तीन लोगों के साथ मिलकर पति पर ईंट से हमला किया। थप्पड़ भी मारे। पीड़ित की पसली टूट गई।
नंद विहार कालोनी के जसबीर ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम है। सितंबर 2014 में उसकी शादी सोनीपत के सनपेड़ा गांव की पूजा के साथ हुई थी। उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। पत्नी ने उसके खिलाफ सोनीपत के बड़ी थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करा रखा है। इस मामले में उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
जसबीर के अनुसार झूठा मामला दर्ज करा रखा है। वह घर से बाजार जाने के लिए तैयार था कि उनकी पत्नी पूजा पड़ोसी सुभाष दांगी, उसके बेटे धीरज, पत्नी संतोष के साथ आई और उन पर ईंट से हमला कर दिया। उन्हें जमीन पर गिराकर थप्पड़ व लात-घूसों भी पीटा। शोर मचाने पर पड़ोसी गौरव व अन्य कई लोगों ने उन्हें आरोपितों को चंगुल से छुड़वाया। आरोपितों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
पड़ोसी ने उन्हें सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया। उनकी छाती की दो पसली टूट गई है। माडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।