शराब पीकर गाली-गलौज का विरोध किया तो महिला का चेहरा ईंट से कुचला, घर पर किया पथराव

विकास नगर में पड़ोस में शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे युवकों को महिला ने टोक किया। इससे खफा युवकों ने घर में घुसकर महिला के चेहरे को ईंट से कुचल दिया और पथराव भी किया। महिला के मुंह पर चोट लगी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 07:40 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 07:40 AM (IST)
शराब पीकर गाली-गलौज का विरोध किया तो महिला का चेहरा ईंट से कुचला, घर पर किया पथराव
शराब पीकर गाली-गलौज का विरोध किया तो महिला का चेहरा ईंट से कुचला, घर पर किया पथराव

जागरण संवाददाता, पानीपत : विकास नगर में पड़ोस में शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे युवकों को महिला ने टोक किया। इससे खफा युवकों ने घर में घुसकर महिला के चेहरे को ईंट से कुचल दिया और पथराव भी किया। महिला के मुंह पर चोट लगी है। वारदात के महिला व उसके स्वजन सहमे हुए हैं।

विकास नगर की गली नंबर 10 में रहने वाली सोनी ने पुलिस को शिकायत दी कि शनिवार रात को उनका पड़ोसी गोविद अपने 15-20 दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहा था। कुछ देर बाद सभी युवक बाहर सड़क पर आए और गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने ने विरोध किया तो युवक उन्हें भी गाली देने लगे। वह डर के कारण अपने घर चली गई।

थोड़ी देर में गोविद पांच-छह युवकों के साथ उनके घर में घुसा और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। उनके चेहरे को ईंटों से कुचलने का प्रयास किया। अन्य पड़ोसियों के आने पर आरोपी मौके से भाग निकले। कुछ देर बाद फिर से आरोपित आए और घर पर ईंटें-पत्थर बरसाकर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

स्वजनों ने सोनी को सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया। डाक्टरों ने घायल महिला के चेहरे का आपरेशन करवाने को बोल दिया है। पीड़ित महिला ने आरोपित युवक व उसके साथियों से जान का खतरा बताया है। सेक्टर-2 थाना पुलिस ने आरोपित गोविद सहित सात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी