पहले मोर्चे वाले तीसरे में क्या करने जाएंगे : दुष्यंत चौटाला

चौटाला परिवार के सत्ता में आने पर ही अन्न ग्रहण करने की शपथ लेने वाले का डिप्टी सीएम ने घेवर से संकल्प तुड़वाया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 09:48 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 09:48 PM (IST)
पहले मोर्चे वाले तीसरे में क्या करने जाएंगे : दुष्यंत चौटाला
पहले मोर्चे वाले तीसरे में क्या करने जाएंगे : दुष्यंत चौटाला

चौटाला परिवार के सत्ता में आने पर ही अन्न ग्रहण करने की शपथ लेने वाले का संकल्प खुलवाया

जागरण संवाददाता, पानीपत, समालखा : प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि देश में तीसरे मोर्चे के गठन की परिस्थितियां नहीं हैं। जदयू के प्रवक्ता ने भी साफ कर दिया है। जो शुरू से पहले मोर्चे में हैं, वे तीसरे में क्या करने जाएंगे। भाजपा और जजपा का गठबंधन बेहद मजबूत है। कोरोना संकट में भी सरकार ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को डगमगाने नहीं दिया। उपमुख्यमंत्री ने करहंस गांव में पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। वह यहां हलका प्रधान सुभाष शर्मा की धर्मपत्नी और प्रदेश युवा महासचिव बिजेंद्र के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर ने समालखा शहर की पानी निकासी, रेलवे रोड के नालों और गड्ढों की मरम्मत को लेकर उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया। वहीं, चौटाला दोपहर को पानीपत शहर में देवेंद्र कादियान के निवास पर पहुंचे।

चौटाला ने कहा कि विपक्ष का काम भ्रम फैलाना है। कृषि कानून पर भी किसानों और आढ़तियों में मंडियां बंद होने और जमीन बड़ी कंपनियों के हाथ में जाने का भ्रम फैला रहे थे। किसानों ने उनकी बातों को खारिज कर दिया। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के साथ इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला की मुलाकात और तीसरे मोर्चे की चर्चा पर कहा कि अभी दिल्ली दूर है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आनलाइन से भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है। रजिस्ट्री में गड़बड़ी करने वाले सूबे के नौ राजस्व अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।

घेवर खिलाकर समर्थक का संकल्प खुलवाया

उपमुख्यमंत्री ने खोजकीपुर के मदन रावल को घेवर खिलाकर उसका संकल्प तुड़वाया। रावल ने 2005 में चौटाला परिवार के सत्ता में आने पर ही अन्न ग्रहण करने का संकल्प लिया था। इतने दिन से फल और दूध का सेवन कर रहे थे। इस अवसर पर देवेंद्र कादियान, फूलपति, सुरेंद्र काला, मास्टर अजमेर सिंह पावटी, बलराज देशवाल, रामनिवास पटवारी, बीडीपीओ रीतू लाठर, एसडीओ सत प्रकाश मलिक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी