Haryana weather update: जनवरी में तीसरी बार सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, नहीं होगा ज्यादा प्रभावी, बनी रहेगी ठंड
Haryana weather update जनवरी में तीसरी बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक यह सिस्टम पिछले दोनों सिस्टम से कमजोर रहेगा। तीन फरवरी को मौसम एक बार फिर से करवट ले सकता है। बादल छा सकते हैं।
पानीपत/करनाल, जेएनएन। Haryana weather update: उत्तर भारत में जनवरी माह में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। जनवरी माह का यह तीसरा पश्चिमी विक्षोभ होगा, लेकिन पिछले दोनों सिस्टम से यह कमजोर होगा। इसका ज्यादा प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा। हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर में तीन फरवरी को बादल जरूर छा सकते हैं, बरसात की संभावना बहुत कम है।
आमतौर पर जब उत्तर भारत में कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आते हैं, तब उत्तर पश्चिमी दिशा से मैदानी इलाकों की तरफ आने वाली सर्द हवाओं का रुख बदल जाता है। हवाओं की गति धीमी हो जाती है। इससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व उत्तर प्रदेश में जारी सर्दी में कमी आती है। लेकिन यह सिस्टम कमजोर भी है। इसके साथ ही यह जम्मू-कश्मीर के उत्तर से होकर गुजरेगा। इस कारण उत्तर पश्चिमी सर्द हवाओं को रोकने में अपनी भूमिका नहीं निभा पाएगा। वहीं ऐसे हालात में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर में शीतलहर का प्रकोप अगले दो से तीन दिन तक जारी रह सकता है।
बेहाल कर रही ठंड से खिली धूप ने दिलाई राहत
प्रदेश में ठंड रोजाना रिकार्ड तोड़ रही है। शनिवार को मौसम सुबह से ही बिल्कुल साफ रहा। सूर्य देव के दर्शन हुए। तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से आंशिक राहत मिली है। लेकिन रात के तापमान में गिरावट आने की वजह से ठंड प्रचंड होती जा रही है। ठंड के साथ शीतलहर ने परेशानी में डाला हुआ है। लेकिन दिन में खिली धूप से राहत मिली है। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक क्षेत्र में पाला गिर सकता है क्योंकि जब भी न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री से नीचे रहता है पाला जमने की संभावना बनी रहती है। शनिवार को अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान भी गिरावट के साथ 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा 3.5 किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत रफ्तार से चली, जो शीत लहर में तब्दील हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में ठंड और अधिक बढ़ सकती है। सुबह के समय धुंध भी देखी जा सकती है।
पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ये भी पढ़ें: Mahatma Gandhi Death Day 2021 आजादी के बाद दो बार पानीपत आए थे गांधीजी, उनकी सोच से बनी टेक्सटाइल इंडस्ट्री
ये भी पढ़ें: Mahatma Gandhi Death Day 2021 बापू से 5 मिनट की मुलाकात ने बदल दी हरियाणा की 16 साल की लड़की की जिंदगी