Haryana Weather Update: चार फरवरी काे करवट लेगा मौसम, गरज के साथ ओलावृष्टि का मंडरा रहा खतरा

Haryana Weather Update ठंड से राहत मिलने के बाद चार फरवरी को मौसम करवट लेगा। बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। वहीं कृषि वैज्ञानिकों की किसानों से गेहूं में पानी न लगाने की अपील की है। दिन गर्म और रातें ठंडी रहने का अनुमान है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 02 Feb 2021 12:55 PM (IST) Updated:Tue, 02 Feb 2021 12:55 PM (IST)
Haryana Weather Update: चार फरवरी काे करवट लेगा मौसम, गरज के साथ ओलावृष्टि का मंडरा रहा खतरा
हरियाणा में चार फरवरी को मौसम में परिवर्तन होगा।

पानीपत/कुरुक्षेत्र, जेएनएन। Haryana Weather Update: पिछले कई दिनों से तेज धूप खिलने के बाद चार फरवरी से मौसम करवट ले सकता है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने पर कई जगह गरज और चमक के साथ ओलावृष्टि तक हो सकती है। चार से छह फरवरी तक आसमान में बादल रहने और हल्की से मध्यम बारिश के आसार होने पर कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को गेहूं में पानी न लगाने की सलाह दी है। इसके साथ ही सात फरवरी के बाद दोबारा मौसम के खुश्क होने से रात ठंडी और दिन गर्म होने का अनुमान जताया जा रहा है।

कई दिनों से खिल रही धूप

पिछले कई दिनों से अच्छी धूप खिल रही है। मौसम साफ रहने और सुबह ही अच्छी धूप खिलने से अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने लगा है। अगले दो दिनों तक इसमें दो डिग्री तक और बढ़ोतरी का अनुमान है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान भी बढ़कर नौ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ऐसे में मौसम विशेषज्ञों ने दिन में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है। हवा में नमी का स्तर 76 फीसद रहा है।

धूप खिलने से मिली राहत

लगातार धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली है। दिन भर लोग अपने घरों में छतों पर और खुले में बैठकर धूप सेंक रहे हैं। बुजुर्गों और बच्चों को धूप खिलने पर राहत मिली है। अब बुजुर्ग भी मौसम की गर्माहट देखकर पार्कों में सैर के लिए निकल रहे हैं।

गेहूं में पानी न लगाएं किसान

मौसम में आने वाले बदलाव को देखते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को गेहूं में पानी न लगाने की सलाह दी है। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. प्रद्युम्मन भटनागर ने बताया कि चार फरवरी को मौसम के करवट लेने का अनुमान है। चार से छह फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के चलते आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। इतना ही नहीं कहीं-कहीं गरज व चमक के साथ आलोवृष्टि होने की संभावना है। ऐसे में किसान गेहूं में पानी न लगाएं। गेहूं में पानी लगाने से बारिश आने पर नुकसान हो सकता है। उन्होंने बताया कि सात फरवरी के बाद मौसम खुश्क रहेगा। इससे रात में ठंड में दिन में गर्माहट महसूस होगी।

chat bot
आपका साथी