Haryana Weather Update: दीपावली में होगी कड़ाके की ठंड, 25 से बदलेगा मौसम का मिजाज

हरियाणा में दो दिन बारिश के बाद अब मौसम साफ रहेगा। दीपावली में इस बार अच्‍छी खासी ठंड होगी। 25 अक्‍टूबर के बाद रात के तापमान 13 डिग्री तक जाने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक हर साल 25 अक्टूबर के बाद तापमान नीचे गया है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 12:40 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 11:18 PM (IST)
Haryana Weather Update: दीपावली में होगी कड़ाके की ठंड, 25 से बदलेगा मौसम का मिजाज
हरियाणा में 25 अक्‍टूबर के बाद ठंड बढ़ेगी।

करनाल, जागरण संवाददाता। हरियाणा के कई जिलों में दो दिन हुई बूंदाबांदी के बाद अब मौसम साफ हो गया है। दिन के तापमान के साथ अब रात के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। सोमवार रात का तापमान गिरकर 17.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। मौसम विभाग का मानना है कि न्यूनतम तापमान में अब लगातार गिरावट देखने को मिलेगी। हर साल 25 अक्टूबर के बाद तापमान में गिरावट आती है। यही वह समय है जब किसान गेहूं की बुआई करते हैं।

पिछले 10 सालों के रिकार्ड पर गौर किया जाए तो ज्यादातर 25 अक्टूबर के बाद ही न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक यह गेहं बुआई के लिए मुफीद समय होता है। रात के समय अब ठंड महसूस होने लगी है। दिन में भी अब गर्मी छू मंतर हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अब मौसम ठंडा होना शुरू हो गया है।

पिछले 10 सालों में 25 अक्टूबर के बाद का तापमान

माह न्यूनतम तापमान

31 अक्टूबर 2011 12.8 एमएम

28 अक्टूबर 2012 10.5

29 अक्टूबर 2013 13.2

31 अक्टूबर 2014 13.2

29 अक्टूबर 2015 12.6

28 अक्टूबर 2016 13.4

28 अक्टूबर 2017 13.8

25 अक्टूबर 2018 12.2

20 अक्टूबर 2019 14.0

31 अक्टूबर 2020 12.4

नोट : यह आंकड़े मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए हैं।

25 अक्टूबर के बाद होगी अगेती गेहूं की बुआई

उप कृषि निदेशक डा. आदित्य प्रताप डबास ने बताया कि जिले में करीब 1.72 लाख हैक्टेयर में गेहूं की बुआई की जाएगी। किसान भाई 25 अक्टूबर से गेहूं की बुआई का काम शुरू कर देते हैं। यह अगेती किस्में होती हैं। उन्होंने किसानों से अपील की है कि किसान बुआई करते समय तापमान का विशेष ध्यान रखें। बीज को बिना उपचारित करे बुआई ना करें।

chat bot
आपका साथी