Weather Update: आगामी दिनों में परिवर्तनशील रहेगा मौसम, शनिवार को टूटा पांच साल पुराना रिकार्ड

हरियाणा में आने वाले दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। मौसम विभाग की माने तो आगे मौसम ठंडा रहने की उम्मीद जता रहा है। संभावित पश्चिमी विक्षोभ से दिन व रात दोनों ही तापमान में गिरावट आ सकती है।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 05:31 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 05:31 PM (IST)
Weather Update: आगामी दिनों में परिवर्तनशील रहेगा मौसम, शनिवार को टूटा पांच साल पुराना रिकार्ड
हरियाणा में आगामी दिनों में परिवर्तनशील रहेगा मौसम।

करनाल, जागरण संवाददाता। मौसम पांच दिसंबर को करवट ले सकता है। क्योंकि इस समय जो मौसम की परिस्थितियां बनी हुई हैं उससे प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बादल छाने व बूंदाबांदी होने की संभावना है। छह दिसंबर से धुंध का भी आगाज हो सकता है। दिसंबर में दिन के तापमान पर गौर किया जाए तो पांच साल में सबसे ज्यादा गर्म दिन शनिवार को रहा है। अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं नयूतनम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। इस समय चक्रवात जवाद पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर अक्षांश 16.2 पूर्व और देशांतर 84.9 पश्चिम के पास था।

वर्टिकल विंड शीयर और समुद्र की सतह के ठंडे तापमान के कारण, यह कल दोपहर तक एक गहरे दबाव में कमजोर हो सकता है। दक्षिण गुजरात और उत्तरी कोंकण तट से दूर पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक टर्फ रेखा पूर्वोत्तर अरब सागर से होते हुए गुजरात और राजस्थान होते हुए हरियाणा तक जा रही है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ कल 5 दिसंबर तक पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करने की उम्मीद है।

दिन की गर्माहट ने बनाया रिकार्ड

मौसम विभाग के मुताबिक वर्ष 2017 के बाद चार दिसंबर 2021 का दिन सबसे गर्म दर्ज किया गया है। वर्ष 2017 में दिन का तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वर्ष 2018 में 27.0 डिग्री सेल्सियस, वर्ष 2019 में 24.6 डिग्री सेल्सियस, वर्ष 2020 में 26.8 डिग्री सेल्सियस और चार दिसंबर 2021 को भी 26.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दिसंबर की शुरूआत के पहले दो दिन ठंडे बीते थे, क्योंकि बादल छाये रहे। धूप निकलने के कारण ठंड का अहसास ज्यादा हुआ। लेकिन तीन व चार दिसंबर को तापमान में अचानक बढ़ोतरी ने सभी को चौका दिया। लेकिन मौसम विभाग अब आगे मौसम ठंडा रहने की उम्मीद जता रहा है। संभावित पश्चिमी विक्षोभ से दिन व रात दोनों ही तापमान में गिरावट आ सकती है।

chat bot
आपका साथी