Haryana Panipat Weather Update: मौसम में दिखेगा ये बदलाव, 21 के बाद जानिए कैसा रहेगा

मौसम में आज से बदलाव दिखेगा। अब मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। वहीं 21 के बाद आंशिक बादल छा सकते हैं। कृषि विशेषज्ञ बोले- गन्ने की बिजाई के लिए अभी मौसम अनुकूल गेहूं की फसल की ग्रोथ के भी अनुकूल बना हुआ है मौसम।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 18 Feb 2021 04:50 PM (IST) Updated:Thu, 18 Feb 2021 09:18 PM (IST)
Haryana Panipat Weather Update: मौसम में दिखेगा ये बदलाव, 21 के बाद जानिए कैसा रहेगा
हरियाणा में कल से मौसम साफ रहने की संभावना।

करनाल, जेएनएन। हरियाणा प्रदेश में इस समय मौसम शुष्क बना हुआ है। लेकिन सुबह के समय गिर रही धुंध ने लोगों को परेशान किया हुआ है। लंबे समय से चल रही धुंध से शुक्रवार को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। अब आगे मौसम साफ रहेगा, लेकिन 21 फरवरी से मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

फरवरी माह के पहले सप्ताह में कई जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली थी। जनवरी का महीना भी बारिश के लिहाज से हरियाणा के लिए ठीक ही रहा था। एक जनवरी से 16 फरवरी के बीच हरियाणा में सामान्य से 11 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। इसका व्यापक फायदा गेहूं की फसल को भी हुआ है। वर्तमान मौसम की स्थिति पर गौर किया जाए तो अभी शुष्क है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 या 4 डिग्री अधिक बना हुआ है। रात के तापमान में मामूली उछाल देखेने को मिला है। जम्मू-कश्मीर में 20 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी पहाड़ी व मैदानी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इससे प्रदेश में 21 फरवरी से 23 फरवरी के बीच उत्तरी जिलों में आंशिक बादल आ सकते हैं।

करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला, चंडीगढ़ आदि हिस्सों में गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने तथा कहीं-कहीं हल्की बरसात होने की भी संभावना है। लेकिन इसके भी आसार कम ही हैं। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्र में दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक बने रहेंगे और जब पश्चिमी विक्षोभ आएगा उस दौरान तापमान में कुछ और वृद्धि हो सकती है।

गन्ने की बिजाई के लिए उपयुक्त समय

कृषि एवं कल्याण विभाग के पूर्व तकनीकी अधिकारी डा. एसपी तोमर के मुताबिक गन्ने की बिजाई के लिए अभी मौसम अनुकूल बना हुआ है। बिजाई के लिए रासायनिक खादों का प्रयोग मिट्टी की जांच रिपोर्ट के अनुसार करना चाहिए। यदि जांच करना संभव न हो तो बिजाई के समय प्रति एकड़ 20 किलोग्राम नाइट्रोजन, 20 किलोग्राम फास्फोरस, पोरियों के नीचे डालें। यदि •ामीन में पोटाश की कमी हो तो 20 किलोग्राम पोटाश तथा 10 किलोग्राम जिंक सल्फेट डालकर बिजाई कर सकते हैं। गेहूं की फसल के लिए भी यह मौसम उपयुक्त है। अभी रात का तापमान ठीक है।

chat bot
आपका साथी