Weather Update: हरियाणा में मौसम ने ली करवट, आसमान में छाए बादलों से बढ़ी किसानों की चिंता

मौसम के करवट लेने के बाद रविवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलने पर सुबह का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। अब अगले सप्ताह भर तक न्यूनतम तापमान 14 डिग्री से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 11:55 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 11:55 AM (IST)
Weather Update: हरियाणा में मौसम ने ली करवट, आसमान में छाए बादलों से बढ़ी किसानों की चिंता
हरियाणा के कई इलाकों में रविवार को आसमान में छाये रहे बादल।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। अक्टूबर माह का अंतिम सप्ताह शुरू होते-होते मौसम करवट लेने लगा है। धर्मनगरी में शनिवार की रात को हल्की बूंदाबांदी होने से मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है। रात से ही मौसम के करवट लेने के बाद रविवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलने पर सुबह का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। अब अगले सप्ताह भर तक न्यूनतम तापमान 14 डिग्री से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान में कमी से सुबह और शाम लोगों को हल्की ठंडक महसूस होगी। अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस से कम ही रहने का अनुमान है।

धान कटाई का सीजन होने पर बढ़ी किसानों की चिंता

इन दिनों धान कटाई का सीजन चल रहा है। खेतों से लेकर अनाज मंडी तक धान के ढेर लगे पड़े हैं। इसके साथ ही आलू और मटर बिजाई का काम भी जोर-शोर चल रहा है। इन दिनों में मौसम के करवट लेने पर किसानों की धान और मटर बिजाई का काम प्रभावित हो सकता है। फसलों में नुकसान के डर से किसानों की धड़कनें बढी हुई हैं।

स्माग से मिल सकती है राहत

पिछले कई दिनों से आसमान में स्माग बढ़ती जा रही है। बूंदाबांदी होने के बाद लोगों को स्माग से राहत मिल सकती है। इन दिनों में होने वाली बूंदाबांदी पर्यावरण से सभी तरह के प्रदूषित कणों को साफ कर देगी। इसके साथ ही फानों के गीले होने पर इनमें आग लगना भी कम हो जाएगा।

रविवार के बाद साफ रहेगा मौसम

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ संयोजक डा. प्रद्युम्मन भटनागर ने बताया कि रविवार को कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी के बाद अगले सप्ताह भर तक मौसम साफ रहेगा। इस हल्की बूंदाबांदी के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम में ठंडक महसूस की जाएगी। अब दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से कम और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री से कम रहेगा।

chat bot
आपका साथी