उमस हो रही कम, सुबह और शाम ठंडक का अहसास

जागरण संवाददाता पानीपत हवा की दिशा बदलने से मौसम में बदलाव हुआ है। सुबह और शाम अब उम

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 07:53 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 07:53 AM (IST)
उमस हो रही कम, सुबह और शाम ठंडक का अहसास
उमस हो रही कम, सुबह और शाम ठंडक का अहसास

जागरण संवाददाता, पानीपत : हवा की दिशा बदलने से मौसम में बदलाव हुआ है। सुबह और शाम अब उमस से राहत मिल रही है। सोमवार को सुबह मौसम सुहावना रहा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से तापमान में गिरावट आनी शुरू हो जाएगी। सोमवार सुबह हवा में ठंडक महसूस की गई। बाद में अच्छी धूप निकली। मौसम विभाग के अनुसार हवा की दिशा पूर्वी से बदलकर उत्तर पश्चिमी हो रही है। इसमें नमी तो कम है, लेकिन इसमें ठंडक होने की गति भी है। इस कारण उमस कम हुई है। बारिश की भी कोई संभावना नहीं है। वायु गुणवत्ता के स्तर में हल्का सुधार रहा। हालांकि वायु गुणवत्ता का स्तर 100 अंकों से अधिक रहा। सोमवार को वायु गुणवत्ता का स्तर 144 अंक रहा। मौसम साफ होने के बाद भी सब्जियों की आवक में कोई सुधार नहीं है। सब्जियों की दामों में बढ़ोतरी जारी है। मटर का भाव 200 रुपये किलो से ऊपर और धनिया का भाव 400 रुपये किलो चल रहा है। गाजर 80 रुपये, फूल गोभी 100 रुपये चल रही है। आलू का भाव 40 रुपये पर स्थिर है।

chat bot
आपका साथी