Haryana Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ से अचानक बदला मौसम, शुरू हुई बारिश, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में अचानक बदलाव हुआ है। कई जगहों पर बारिश शुरू हो गई। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक कई क्षेत्रों में मौसम परिवर्तन के आसार बने हैं। आइए जानते हैं आने वाले 24 घंटे में हरियाणा में मौसम कैसा रहेगा।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 06:46 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 06:46 AM (IST)
Haryana Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ से अचानक बदला मौसम, शुरू हुई बारिश, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
हरियाणा में कई जगहों पर बारशि शुरू।

करनाल, जागरण संवाददाता। हरियाणा में मौसम बदल गया हैै। कई जगहों पर बारिश शुरू हो गई है। वीरवार शाम के बाद शुक्रवार सुबह भी बारिश शुरू हो गई। हरियाणा के कई जगहों पर तेज बारिश के भी आसार बनें हैं। 

मानसून गतिविधि के कारण एक ट्रफ रेखा उत्तरी पंजाब से लेकर उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी तक हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तरी झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल से होते हुए समुद्र तल पर फैली हुई है। वीरवार दोपहर को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम ने अचानक करवट बदली, जिसके साथ ही 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चली तो बूंदाबांदी भी हुई।

बुधवार को बदले मौसम के बीच करनाल शहर में मामूली छींटे ही पड़े, लेकिन काछवा क्षेत्र में तेज बरसात हुई। करनाल में ओवरआल 6.8 एमएम बरसात दर्ज की गई। हालांकि बादल छाने व आंधी के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय नमी की मात्रा 68 फीसदी दर्ज की गई जो शाम को बढ़कर 92 फीसदी दर्ज की गई।

आंधी औसत 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। इस कारण कई जगह बिजली पोल गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में धूल भरी आंधी की संभावना के साथ बरसात हो सकती है।

पानीपत में भी बदला मौसम

पानीपत में भी मौसम बदल गया। अचानक तेज हवा के साथ बारिश शुरू गई। मौसम विभाग के अनुसार 25 जून को भी तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। 26 को बादल छाए रहेंगे हल्की बारिश हो सकती है। 27,28,29,30 तेज हवा चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार जून के अंत तक मानसून की बारिश होने की संभावना नहीं है।

chat bot
आपका साथी