Haryana weather update: हरियाणा में फिर मौसम मार सकता है पलटी, जानिये कैसा रहेगा इस पूरे हफ्ते का मौसम

मंगलवार व बुधवार को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता और इस दिन बादल छाने की संभावना है। इसके बाद वीरवार को बरसात आने की संभावना है। शुक्रवार को बादल छाने की संभावना है। अधिकतम तापमान बढ़ने के आसार भी हैं।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sun, 14 Mar 2021 05:02 PM (IST) Updated:Sun, 14 Mar 2021 06:19 PM (IST)
Haryana weather update: हरियाणा में फिर मौसम मार सकता है पलटी, जानिये कैसा रहेगा इस पूरे हफ्ते का मौसम
गर्मी का असर सामने आने लगा है। दिन के समय पंखे चलने का दौर शुरू हो गया है।

करनाल, जेएनएन। हरियाणा का मौसम फिर पलटी मार सकता है। सुबह व शाम के समय हलकी सर्दी से मौसम खुशगवार बना हुआ है। जबकि दिन के समय हलकी गर्मी का अहसास होने लगा है। आने वाले दिनों में बादल छाने व बरसात की संभावना बनी हुई है। हालांकि रविवार व सोमवार को मौसम साफ रहेगा। इसके बाद बादल छाएंगे और बरसात भी हो सकती है।

रविवार को करनाल में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री रहा, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहा। आद्रता 88 प्रतिशत रही। मार्च माह आगे बढ़ने के साथ ही गर्मी का असर भी सामने आने लगा है। दिन के समय पंखे चलने का दौर शुरू हो गया। सुबह व शाम के समय हलकी ठंड का अहसास हो रहा है। हालांकि दिन के समय गर्मी होने से लोगों के पसीने छूटने लगे हैं।

मंगलवार से बदलेगा मौसम

मंगलवार व बुधवार को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता और इस दिन बादल छाने की संभावना है। इसके बाद वीरवार को बरसात आने की संभावना है। शुक्रवार को बादल छाने की संभावना है। मौसम में बदलाव के संकेत के बीच अधिकतम तापमान बढ़ने के आसार भी बने हुए हैं। अभी अधिकतम तापमान 29 डिग्री के आसपास चल रहा है, लेकिन आने वाले सात दिन में अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

होली से पहले तेवर दिखा सकती है गर्मी

यदि इसी रफ्तार से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होती है तो होली से पहले ही गर्मी अपने तेवर दिखाने शुरू कर देगी। इसके साथ ही पिछले साल की तुलना में मार्च माह में गर्मी का असर तेज हो सकता है। पिछले साल मार्च माह के आखिरी में लॉकडाउन लगने के बाद गर्मी का रुख नरम रहा था। प्रदूषण स्तर गिर जाने की वजह से मार्च माह में भी पंखों की ज्यादा जरूरत महसूस नहीं हुई थी, लेकिन इस बार पंखे चलने शुरू हो चुके हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अभी दो दिन मौसम साफ रहेगा। इसके बाद बादल छाने की संभावना है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ेंः कंडेला खाप में फूटः 28 साल प्रधान रहे टेकराम ने दिया इस्तीफा, ओमप्रकाश को प्रधान मानने से लोगों का इन्कार

यह भी पढ़ेंः घरेलू कलह का खौफनाक अंजाम, करनाल में पत्नी ने पति को जिंदा जलाया

chat bot
आपका साथी