Panipat Weather Update: पानीपत में मौसम ने मारी पलटी, सुबह से घना कोहरा छाया

पानीपत में मौसम ने अचानक पलटी मारी। एक बार फ‍िर से कोहरा छाया। दृश्यता 50 मीटर से कम रही। तापमान में चार डिग्री तक गिरावट की संभावना रही। वहीं मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस सप्‍ताह ठंड से राहत नहीं मिलेगी।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 11:44 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 11:44 AM (IST)
Panipat Weather Update: पानीपत में मौसम ने मारी पलटी, सुबह से घना कोहरा छाया
पानीपत में वीरवार सुबह कोहरा छाया रहा।

पानीपत, जेएनएन। मौसम ने एक बार फिर से पलटी मार दी। सूर्य निकलने के एक घंटे बाद ही घना कोहरा छा गया। अगले कुछ दिन तक कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से सर्दी बढ़ गई है। आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट का अनुमान है। इसीलिए शीत लहर चल सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का असर पड़ना तय है।

वीरवार को सुबह सूर्य निकला। नौ बजे अचानक कोहरा गिरना शुरु हो गया। घना कोहरा छाने से दृश्यता भी प्रभावित हुई। मौसम विभाग का कहना है कि पूरे सप्ताह ठिठुरन भरी सर्दी रह सकती है। उसके बाद राहत मिलेगी। पहाड़ों से होकर बर्फीली हवा चलने से तापमान में गिरावट रहेगी।

एक दिन पहले बुधवार को सुबह शाम कोहरा पड़ा। दिन में धूप खिलने से ठंड से राहत मिली थी, लेकिन रात को फिर से ठंडक बढ़ गई। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा।

वायु गुणवत्ता के स्तर में 200 अंक से अधिक रहा। वायु गुणवत्ता में सुधार नहीं हो रहा। खतरनाक स्थिति बनी हुई है। मौसम के बार-बार बदलने तापमान में घट-बढ़ होने के कारण वायरल, सर्दी जुकाम के बीमार मरीजों की संख्या इन दिनों अस्पताल में बढ़ रही है। अगले 24 घंटे में शीतलहर चलने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है। न्यूनतम तापमान 4-5 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी