Weapons smuggling: उत्‍त्तर प्रदेश से पानीपत पहुंच रहे हथियार, पांच हजार रुपये में मिल जाती है पिस्‍तौल

Weapons smuggling in Panipat पानीपत में हथियार तस्‍करी बढ़ती जा रही है। हथियार तस्कर बने पुलिस के लिए सिरदर्द। पुलिस ने तस्‍करों के खिलाफ अभियान चलाया। दस महीने में 78 मामले दर्ज हो चुके हैं। 104 को पकड़ा जा चुका है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 11:54 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 11:54 AM (IST)
Weapons smuggling: उत्‍त्तर प्रदेश से पानीपत पहुंच रहे हथियार, पांच हजार रुपये में मिल जाती है पिस्‍तौल
पानीपत में हथियारों की तस्‍करी बढ़ गई है।

पानीपत, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अवैध हथियारों के तस्कर पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके हैं। तस्कर पानीपत के अलावा, जींद, सोनीपत व आसपास के क्षेत्र में भी चार से पांच हजार रुपये में देसी पिस्तौल युवकों को मुहैया करा देते हैं। पुलिस ने कई बार तस्करों के खिलाफ अभियान भी चलाया है। दस महीने में पुलिस ने अवैध हथियार रखने व बेचने के 78 मामले दर्ज कर 104 आरोपितों को गिरफ्तार किया।

उनके कब्जे से 111 देसी पिस्तौल, 2 डोगा राइफल, 45 मैगजीन व 76 जिंदा रौंद बरामद किए। इसके अलावा एक तलवार व 4 चाकू भी बरामद कर आरोपितों को जेल भेजा गया। इसके बावजूद अन्य तस्कर सक्रिय हो जाते हैं।

युवाओं का हथियार रखने का शगल बना आफत

युवाओं में हथियार रखने का शगल बना हुआ है। वह दोस्तों में रौब बनाने के लिए उत्तर प्रदेश से देसी पिस्तौल लाकर घूमते रहते हैं। ऐसे युवक अन्य लोगों के लिए भी खतरा बने हुए हैं। इससे अपराध होने का भी अंदेशा रहता है। पुलिस ऐसे ही कई सिरफिरों को भी काबू कर चुकी है।

हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी

उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव बुढ़ाखेड़ा गांव के महफूज उर्फ फौजी हाल पता बलजीत नगर टैक्सी चलनाा छोड़कर हथियारों की तस्करी करने लगा। एक सितंबर को क्राइम इनवेस्टिगेशन एजेंसी (सीआइए-थ्री) ने अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के कब्जे से 35 देसी पिस्तौल और 45 मैगजीन बरामद हुई हैं। इन हथियारों को 18 लाख रुपये में बेचा जाना था। गिरफ्तार आरोपित महफूज उर्फ फौजी, मध्यप्रदेश के संतोष व राय सिंह और हीरालाल बच्चन सिंह उर्फ बच्ची यादव के लिए हथियारों की सप्लाई करते थे।

इनको कर चुकी हैं गिरफ्तार

- क्राइम इनवेस्टिगेशन एजेंसी (सीआइए थ्री) ने सोनीपत के निजामपुर गांव के अनिल कुमार देसी पिस्तौल व कारतूस सहित गिरफ्तार किया।

-सीआइए-टू ने चुलकाना के कुलदीप उर्फ बल्ला को देसी पिस्तौल सहित काबू किया।

-सीआइए-वन ने तहसील कैंप के विकास नगर के असलम को पिस्तौल समेत गिरफ्तार किया।

-सीआइए-वन ने हरिसिंह कालोनी के हरिओम को पिस्तौल सहित काबू किया।

-सीआइए-वन ने गुरुग्राम के नुरपुर के रामरत्न को पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया।

-सीआइए-टू ने समालखा के अनुराग को पिस्तौल समेत गिरफ्तार किया।

chat bot
आपका साथी