हमें वेदों की ओर लौटना होगा : अग्निहोत्री

पूरा विश्व भारत की ओर आध्यात्मिक ²ष्टि से निहार रहा है। हमारी भी जिम्मेदारी है कि हम आध्यात्मिक स्वरूप को सही तरीके से विश्व के सामने रखें। इसके लिए हमें वेदों की ओर लौटना पड़ेगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 08:51 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 08:51 PM (IST)
हमें वेदों की ओर लौटना होगा : अग्निहोत्री
हमें वेदों की ओर लौटना होगा : अग्निहोत्री

जागरण संवाददाता, पानीपत : पूरा विश्व भारत की ओर आध्यात्मिक ²ष्टि से निहार रहा है। हमारी भी जिम्मेदारी है कि हम आध्यात्मिक स्वरूप को सही तरीके से विश्व के सामने रखें। इसके लिए हमें वेदों की ओर लौटना पड़ेगा। ये शब्द आगरा से पधारे प्रसिद्ध वैदिक प्रवक्ता आचार्य हरि शंकर अग्निहोत्री ने सेक्टर 24 के वीर शिवाजी पार्क में वैदिक परिवार द्वारा आयोजित गायत्री महायज्ञ के ब्रह्मा के रूप में उपदेश करते हुए कहे। आचार्य हरिशंकर अग्निहोत्री ने ईश्वर स्तुति, स्वस्ति वाचनं, वेद मंत्रों व यज्ञ प्रार्थना के साथ यज्ञ संपन्न करवाया।

आचार्य अग्निहोत्री ने कहा कि सही ज्ञान के लिए वैदिक साहित्य का नियमित अध्ययन जरूरी है। यज्ञ वैज्ञानिक पद्धति है। इससे पर्यावरण शुद्ध होता है। वेदों में यज्ञ को संसार का सर्वश्रेष्ठ कर्म माना जाता है। प्राचीन काल में हर घर में प्रतिदिन यज्ञ होता था। यदि प्रतिदिन यज्ञ नहीं कर सकते तो साप्ताहिक, पाक्षिक, मासिक जरूर यज्ञ करें। मंच संचालन वैदिक परिवार के महामंत्री डा. राजबीर आर्य ने किया। यज्ञ कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष डा.अर्चना गुप्ता, भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रमुख गजेंद्र सलूजा, पार्षद लोकेश नांगरू, शिव कुमार शर्मा, भाजपा जिला मीडिया प्रमुख ईश कुमार राणा, सेक्टर 24 आरडब्लयूए प्रधान जयभगवान गुप्ता, पूर्व प्रधान शिवकुमार आर्य, निरंजन सिगला, सुरेंद्र गुप्ता, अशोक अरोड़ा, आशीष दूहन, राजीव सचदेवा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी