पानीपत के विद्यानंद नगर में रहने वालों की हिम्‍मत है ये तो, निकासी ठप, बीमारी फैलने का खतरा

पानीपत के विद्यानंद नगर में हालात बदतर हैं। लोग नारकीय जीवन जी रहे हैं। सड़कें गंदे नाले में तब्दील हो गई हैं। बदबू से घर के अंदर रहना भी दूभर है। अधिकारी सुन नहीं रहे। बारिश हुई तो हालात और भी बदतर हो जाएंगे।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sun, 04 Jul 2021 10:26 AM (IST) Updated:Sun, 04 Jul 2021 10:26 AM (IST)
पानीपत के विद्यानंद नगर में रहने वालों की हिम्‍मत है ये तो, निकासी ठप, बीमारी फैलने का खतरा
पानीपत के विद्यानंदर नगर में गली में भरा सीवरेज का पानी।

जागरण संवाददाता, पानीपत। पानीपत के विद्यानंद नगर में निकासी व्यवस्था ठप होने से गलियों में गंदा पानी भरा हुआ है। गलियां ऐसी हो गई हैं कि मानों कोई गंदा नाला हो। इस तरह की गंदगी फैलने से लोगों बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। इससे लोगों को रहना भी मुश्किल हो चुका है। घरों के अंदर तक बदबू आ रही है। इस समस्या की शिकायत लोगों ने कई बार अधिकारियों से भी कर चुके हैं, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हो सका।

कालोनी के गुलजार, रासीद, सोनू ने बताया कि कालोनी में यह समस्या पिछले कई सालों से बनी हुई है। लेकिन नगर निगम इसका कोई समाधान नहीं कर रही है। हर बार कालोनी को अवैध बताकर काम नहीं हो रहे। जबकि अन्य गलियां भी बन चुकी हैं। उनका कहना है कि इससे अच्छा तो गांव की गलियां हैं, जहां साफ सुथरा माहौल बना हुआ है। अगर अगले कुछ दिनों में बारिश हुई तो कालोनी की गलियों में पानी भर जाएगा और घरों के अंदर भी गंदा पानी घुस सकता है। इससे से भी लोग काफी डरे हुए हैं।

अवैध कालोनी होने के कारण नहीं हो रहा बजट पास

वार्ड 12 के पार्षद सतीश सैनी ने बताया कि कालोनी की गली बनाने के लिए नगर निगम में प्रस्ताव डाला हुआ है, लेकिन अवैध होने के कारण बजट पास नहीं हो रहा है। फिर भी अधिकारियों से मिलकर इसका जल्द ही समाधान करवाया जाएगा।

बतरा कालोनी में बुरा हाल

शहर में सबसे ज्यादा बुरा हाल बतरा कालोनी का है। यहां पर कई महीनों से सीवर जाम है। सड़क बनाई नहीं गई। लोगों को काले पानी से निकलकर आना पड़ रहा है। रोजाना हादसे हो रहे हैं। पार्षद से लेकर अधिकारियों तक शिकायत की जा चुकी है, इसके बावजूद समाधान नहीं किया जा रहा। इसी एरिया में कुछ साल पहले डायरिया बीमारी फैल गई थी। तब बड़े स्तर पर चेकअप हुआ था।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी