वार्ड पार्षद ने मोर्चाबंदी की, गैर जरूरी घूमने वालों को रोकेंगे

कोरोना संक्रमण के रोकथाम के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ती जा रही है। महामारी के बढ़ते संक्रमण के साथ लोग सतर्क होते जा रहे हैं। लोगों को समूह में खरीदारी करने से रोका जा रहा है। कस्बे के वार्ड एक से पार्षद और पूर्व चेयरमैन अशोक कुच्छल सहित बिहोली के निवर्तमान सरपंच जिले सिंह ने अपने यहां कई गतिविधियों पर रोक लगाई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 07:12 AM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 07:12 AM (IST)
वार्ड पार्षद ने मोर्चाबंदी की, गैर जरूरी घूमने वालों को रोकेंगे
वार्ड पार्षद ने मोर्चाबंदी की, गैर जरूरी घूमने वालों को रोकेंगे

जागरण संवाददाता, समालखा : कोरोना संक्रमण के रोकथाम के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ती जा रही है। महामारी के बढ़ते संक्रमण के साथ लोग सतर्क होते जा रहे हैं। लोगों को समूह में खरीदारी करने से रोका जा रहा है। कस्बे के वार्ड एक से पार्षद और पूर्व चेयरमैन अशोक कुच्छल सहित बिहोली के निवर्तमान सरपंच जिले सिंह ने अपने यहां कई गतिविधियों पर रोक लगाई है।

पूर्व चेयरमैन कुच्छल ने बताया कि साइकिल और बाइकों पर फेरी सहित रेहड़ियों पर सब्जी, फल, आलू, प्याज बेचने वाले सभी लोगों को वार्ड में घूमने नहीं दिया जाएगा। दूध और एक-दो सब्जी वालों को ही वार्ड में घूमने की इजाजत होगी। उन्हें भी मास्क, दस्ताना, सैनिटाइजर के साथ कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। लोगों को भी मास्क पहनकर बाहर जाना होगा। समूह में सब्जी खरीदने से मना किया गया है। गांव में भी जागरूकता की जरूरत: सरपंच

बिहोली के सरपंच जिले सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते पूरे गांव में सैनिटाइजर का स्प्रे करवाया गया है। सफाई करवाई गई है। कुल्फी बेचने वालों पर रोक लगा दी गई है। गैर जरूरी सामान बेचने आने वालों को भी मना किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी