डेढ़ साल में भी नहीं बना सके अपना पार्क

वार्ड 20 का सबसे बड़ा अपना पार्क पता नहीं कब बनकर तैयार होगा। 2019 अगस्त में पूर्व शहरी विधायक रोहिता रेवडी ने शिलान्यास किया था। यह पार्क राधे विहार कालोनी में बन रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 07:43 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 07:43 AM (IST)
डेढ़ साल में भी नहीं बना सके अपना पार्क
डेढ़ साल में भी नहीं बना सके अपना पार्क

जागरण संवाददाता, पानीपत : वार्ड 20 का सबसे बड़ा अपना पार्क पता नहीं कब बनकर तैयार होगा। 2019 अगस्त में पूर्व शहरी विधायक रोहिता रेवडी ने शिलान्यास किया था। यह पार्क राधे विहार कालोनी में बन रहा है। वार्ड 20 में 50 लाख रुपये की लागत से 29892 आबादी के लिए चार हजार गज में पार्क तैयार किया जाना है। अब पिछले छह माह से निर्माण कार्य बीच में ही अटका हुआ है।

2019 में पार्क के पत्थर का शिलान्यास किया था। उस समय एक साल में ही पार्क बनाने के लिए समय अवधि तय हुई थी। लेकिन उसी समय से धीमी गति से कार्य किया जा रहा है। फिर 2020 मार्च में कोरोना महामारी के कारण बीच में काम अटक गया। इसके बाद पूरे नौ माह तक निर्माण कार्य बंद रहा। फिर शुरू हुआ तो केवल चारदीवारी व मिट्टी डालने का काम हो सका। अब फिर से छह माह से पार्क का निर्माण कार्य रूका हुआ है। पत्थर को ही देखते रहते हैं लोग व पार्षद

अपना पार्क के बाहर लगा शिलान्यास के पत्थर को ही पार्षद व लोग देखते रहते है। लेकिन अभी तक लोगों को यह पता नहीं की कब तक निर्माण कार्य पूरा हो सकेगा। वार्ड 20 के राधे विहार कालोनी में झूले लगाए जाएंगे। पार्क में लगाया गया एक हजार फीट पर ट्यूबवेल

पार्क में एक हजार फीट पर ट्यूबवेल लगाया गया है। इसमें अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं हो सका। यह ट्यूबवेल भी चालू हो जाए तो कालोनी में पेयजल किल्लत भी काफी हद तक दूर हो जाएगी। पार्षद लोकेश नांगरू का कहना है कि पार्क के पास रेलवे का भी निर्माण कार्य चल रहा है। इससे भी पार्क का निर्माण कार्य रूक रहा है। अब जल्द ही पार्क का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। इसके लिए ठेकेदार से बात की जाएगी।

chat bot
आपका साथी