कुरुक्षेत्र में कुख्यात बदमाश मनजिंद्र गिरफ्तार, शराब ठेकेदार पर फायरिंग पर सोशल मीडिया पर कबूली थी वारदात

कुरुक्षेत्र में कुख्यात बदमाश मनजिंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर सात मामले दर्ज हैं। 19 मार्च 2020 को शाहाबाद में शराब ठेकेदार पर फायरिंग की थी। सोशल मीडिया पर आरोपित ने वारदात भी कबूल की थी।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 06:53 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 06:53 PM (IST)
कुरुक्षेत्र में कुख्यात बदमाश मनजिंद्र गिरफ्तार, शराब ठेकेदार पर फायरिंग पर सोशल मीडिया पर कबूली थी वारदात
पुलिस आरोपित मनजिंद्र को अंबाला से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है।

कुरुक्षेत्र, जेएनएन। शाहाबाद में शराब ठेकेदार पर एक साल पहले गोलियां बरसाने सहित कई अन्य मामलों में 25 हजार का इनामी मनजिंद्र सिंह आखिरकार पुलिस के हाथ लग गया। पुलिस आरोपित को अंबाला से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। पुलिस ने उससे वारदात में प्रयोग कार और एक 32 बोर की देसी पिस्टल बरामद की है। आरोपितों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 19 मार्च 2020 को शाहाबाद निवासी भीमसेन ने थाना शाहाबाद में शिकायत दी थी। उसने बताया कि वह शराब की ठेकेदारी करता है। वह शाम के समय अपने रेलवे रोड स्थित अपने कार्यालय में बैठा था। उसका पार्टनर गांव पाडला निवासी जसबीर सिंह भी उसके साथ था। इसी समय कुछ युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर वहां पहुंच गए। उन्होंने जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने मेज के नीचे घुसकर अपनी जान बचाई। गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ लग गई। आरोपित हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने माजरी मुहल्ला निवासी गुरशरण सिंह के बयान पर मामला दर्ज जांच चौकी प्रभारी सुनीत दत्त को सौंपी थी।

पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई

पुलिस ने 23 मार्च 2020 को शाहाबाद निवासी गगनदीप, 15 मई 2020 को गांव ठसका मीरांजी निवासी मेजर सिंह और 17 मार्च 2021 को जिला हिसार के गांव पापड़ा निवासी नवीन को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में 12 अप्रैल को सीआइए-एक के उप निरीक्षक जानपाल, सहायक उप निरीक्षक सुंदरपाल, हवलदार सुरेंद्र, शमशेर सिंह व सिपाही प्रदीप की टीम ने आरोपित कुम्हार माजरा निवासी मनजिंद्र सिंह, इस्माईलाबाद निवासी परमजीत सिंह व गांव चम्मु कलां निवासी सचिन मरवा को अंबाला से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। अदालत ने तीनों का तीन दिन का रिमांड मंजूर किया। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने शाहाबाद में शराब के ठेकेदारों पर गोलियां चलाने की वारदात को कबूल किया।

एसटीएम की थी बड़ी सफलता

पुलिस के अनुसार आरोपित मनजिंद्र सिंह करीब सात मामलों को वांछित था। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उसे अंबाला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने 29 मार्च को कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने वीरवार को आरोपितों को अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी