कुरुक्षेत्र में वालीबाल के ट्रायल 10 को

जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राज यादव ने बताया कि 10 सितंबर को कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में वालीबाल के ट्रायल लिए जाएंगे। यह चयन चयनित टीम 20 से 24 सितंबर को अखिल भारतीय सिविल सेवा वालीबाल महिला व पुरुष प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Sep 2021 07:31 PM (IST) Updated:Wed, 08 Sep 2021 07:31 PM (IST)
कुरुक्षेत्र में वालीबाल के ट्रायल 10 को
कुरुक्षेत्र में वालीबाल के ट्रायल 10 को

जागरण संवाददाता, पानीपत : जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राज यादव ने बताया कि 10 सितंबर को कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में वालीबाल के ट्रायल लिए जाएंगे। यह चयन चयनित टीम 20 से 24 सितंबर को अखिल भारतीय सिविल सेवा वालीबाल महिला व पुरुष प्रतियोगिता में भाग लेंगे। 18 से 20 सितंबर को कुरुक्षेत्र के मारकण्डेश्वर हाकी स्टेडियम शाहबाद में महिला व पुरुष हाकी की प्रतियोगिता होगी। 10 सितंबर को कबड्डी पुरुष वर्ग के लिए भीम स्टेडियम भिवानी में टीम का चयन होगा। उक्त खेलों के खिलाड़ियों का चयन नोडल अधिकारी व संबंधित जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कमेटी बनाकर करेंगे। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायत अनुसार बोर्ड, कारपोरेशन, पुलिस, बिजली बोर्ड और एचएसआइआइडीसी के कर्मचारी व अधिकारी भाग नहीं ले सकते।

chat bot
आपका साथी