विनय जैन श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बने

श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस नई दिल्ली के राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों एवं प्रांतीय स्तर पर प्रांतीय अध्यक्ष के चुनाव हो रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष चुने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 08:51 AM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 08:51 AM (IST)
विनय जैन श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बने
विनय जैन श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बने

जागरण संवाददाता, पानीपत : श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस नई दिल्ली के राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों एवं प्रांतीय स्तर पर प्रांतीय अध्यक्ष के चुनाव हो रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष चुने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा। कोरोना महामारी को देखते हुए इलेक्शन प्रक्रिया के स्थान पर सलेक्शन पर जोर दिया जा रहा है। हरियाणा में प्रांतीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए विनय जैन को सर्वसम्मति से दोबारा प्रांतीय अध्यक्ष चुन लिया गया।

जैन कांफ्रेंस के राष्ट्रीय मंत्री सुभाष मतलौडा ने बताया कि हरियाणा प्रांत से राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों को भी सर्वसम्मति से ही निर्विरोध चुन लिया गया है। इन सदस्यों में रवींद्र जैन पानीपत, विनोद जैन घरौंडा, नरेश जैन सोनीपत, संदीप जैन सिरसा, राकेश कुमार जैन, यमुनानगर व संदीप जैन चरखी दादरी शामिल हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को अभी कोरोना काल के कारण कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है। कोरोना से कुछ राहत मिलने पर यह चुनाव करवाए जाएंगे। नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष विनय जैन (बिन्नी) ने कहा कि वह समाज के लिए कार्य करते रहे हैं। संतों के दिखाए मार्ग पर चलते समाज के उत्थान के लिए कार्य करेंगे।

chat bot
आपका साथी