गांव में तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत, कुत्ते का कर गया शिकार Panipat News

फतेहगढ़ तुंबी में मादा तेंदुआ परिवार सहित दिखाई देने के बाद से ग्रामीणों में दहशत है। तेंदुए की जानकारी वन विभाग को दी गई है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 18 Jun 2019 10:45 AM (IST) Updated:Tue, 18 Jun 2019 10:45 AM (IST)
गांव में तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत, कुत्ते का कर गया शिकार Panipat News
गांव में तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत, कुत्ते का कर गया शिकार Panipat News

पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। विलासपुर के फतेहगढ़ तुंबी गांव में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दशहत है। दिन रात पहरा दिया जा रहा है। तेंदुए ने खेत में एक कुत्ते को मार दिया। सूचना मिलते ही वन्य जीव प्राणी विभाग के अधिकारियों ने दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। 

गांव के किसान उदय सिंह और सूबे सिंह का नौकर अनिल खेतों में काम कर रहा था। शाम को दिन ढलते ही नलकूप की ओर जाने लगा तो उसे एक मादा तेंदुआ और उसके दो बच्चे दिखाई दिए। अनिल ने इसकी सूचना गांव वालों को दी। खेत के मालिक कुछ ही देर में खेतों मे पहुंचे, तब तक तेंदुआ खेतों से जा चुका था। 

खेत में पड़ा था कुत्‍ता 
गांव के हरपाल सिंह ने बताया कि दो दिन पहले गन्ने के खेत में पानी देने के लिए पाइप लाइन बिछा रहा था। खेत में थोड़ा अंदर एक कुत्ता मरा हुआ मिला। उसकी गर्दन गायब थी। लग रहा था कि किसी जंगली जानवर ने हमला किया है। 

इन्हें भी दिखा
गांव बूट गढ़ के पशु चरवाहा प्रेम कुमार ने कुछ दिन पूर्व खेतों में बकरियों चराते हुए एक मादा तेंदुए को दो बच्चों के साथ देखा। ग्रामीणों ने तेंदुए दिखने की घटना के बारे में तुरंत वन्य जीव प्राणी विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया। वन्य जीव प्राणी विभाग के सब इंस्पेक्टर जय देव व सुल्तान सिंह ने अधिकारियों के साथ घटना स्थल का दौरा किया। सब इंस्पेक्टर जयदेव सिंह ने बताया कि मौके से किसी वन्य जीव प्राणी होने के कोई ठोस  प्रमाण नहीं मिले है। विभाग के अधिकारी व कर्मचारी समय समय पर खेतों का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी