प्रेमिका के कहने पर विकास ने की थी पूजा की हत्या

दिल्ली के खजूर खास में रहने वाली प्रेमिका आंचल ने साफ कह दिया था जब तक पत्नी का काम तमाम नहीं करेगा तब तक वह उससे शादी नहीं करेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 07:34 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 07:34 AM (IST)
प्रेमिका के कहने पर विकास ने की थी पूजा की हत्या
प्रेमिका के कहने पर विकास ने की थी पूजा की हत्या

जागरण संवाददाता, पानीपत : चाकू से गला रेतकर पत्नी पूजा की हत्या करने वाले पति निजामपुर के विकास ने यह सब प्रेमिका के कहने पर किया था। दिल्ली के खजूर खास में रहने वाली प्रेमिका आंचल ने साफ कह दिया था, जब तक पत्नी का काम तमाम नहीं करेगा, तब तक वह उससे शादी नहीं करेगी। आखिरकार उसने पत्नी को मार ही डाला। पुलिस ने विकास के साथ ही अब आंचल को भी गिरफ्तार कर लिया है। विकास को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। प्रेमिका को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आंचल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बड़ौत के गांव इब्राइमपुर की रहने वाली है। अब दिल्ली के खजूरी खास में दयालपुर एक्सटेंशन में पंजाब रसोई के नजदीक किराये पर रहती थी।

निजामपुर का विकास शूटिग एकेडमी चलाता था। वर्ष 2015 से उसका आंचल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दरअसल, पट्टीकल्याणा में आंचल का पिता बस चलाता था। वहीं पर विकास और आंचल के बीच पहचान हुई, जो प्रेम प्रसंग में बदल गई। विकास ने बताया कि उसके स्वजनों ने सोनीपत की पूजा से नवंबर 2019 में शादी करवा दी। उसका पूजा से झगड़ा भी हुआ था। अपने स्वजनों के कहने पर ही वह उसे ससुराल से लाया था। वह आंचल से ही शादी करना चाहता था। इसलिए पत्नी की हत्या कर दी।

प्रेम अस्पताल में मिलने आई थी प्रेमिका

विकास ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह दो फोन नंबर इस्तेमाल करता था। एक नंबर स्वजनों को पता था। दूसरा नंबर केवल आंचल के पास था। उसी से आंचल से बात करता था। जिस दिन पत्नी पूजा की हत्या की, उसी दिन आंचल से कई बार फोन पर बात हुई। वह उसे हर पल की जानकारी दे रहा था। पत्नी की हत्या कर खुद को घायल दिखाकर आंचल को फोन किया था। आंचल ने ही उसके पिता को फोन करके बताया कि विकास घायल हो गया है। रात को आंचल दिल्ली से पानीपत प्रेम अस्पताल में उसे देखने आई थी।

chat bot
आपका साथी