वनिता ने यूनिवर्सिटी की मेरट सूची में पाया चौथा स्थान

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालयकुरुक्षेत्र ने बीएमसी द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित किए। आर्य कालेज के विद्यार्थियों ने टाप-10 सूची में पांच स्थानों पर कब्जा जमाया है। प्राचार्य डा.जगदीश गुप्ता ने विद्यार्थियों का स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 06:47 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 06:47 PM (IST)
वनिता ने यूनिवर्सिटी की मेरट सूची में पाया चौथा स्थान
वनिता ने यूनिवर्सिटी की मेरट सूची में पाया चौथा स्थान

पानीपत (विज्ञप्ति) : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय,कुरुक्षेत्र ने बीएमसी द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित किए। आर्य कालेज के विद्यार्थियों ने टाप-10 सूची में पांच स्थानों पर कब्जा जमाया है। प्राचार्य डा.जगदीश गुप्ता ने विद्यार्थियों का स्वागत किया। जनसंचार विभाग की छात्रा वनीता ने 484 अंक लेकर मेरिट सूची में चौथा, छात्र आदर्श प्रजापति ने 482 अंक लेकर सूची में छठा स्थान, छात्र अर्पण और छात्रा अंजलि ने 476 अंक लेकर संयुक्त रूप से आठवां स्थान व छात्रा कीर्ति ने 473 अंक लेकर मेरिट सूची में दसवां स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में आए अब तक के परीक्षा परिणामों में आर्य कॉलेज के लगभग 225 विद्यार्थी विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं।

इस अवसर पर उपप्राचार्य डा.नीरज ठाकुर, डा.रामनिवास, डा.विजय सिंह, जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डा. दिनेश कुमार, प्राध्यापिका डा.रितु, प्रोफेसर संदीप जोशी व विवेक शर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी