कोरोना को हराने के लिए वैक्सीन का सुरक्षा चक्र, अब तक 223433 ने लगाई डोज

कोरोना महामारी की दूसरी लहर का प्रभाव देखकर अब लोगों में वैक्‍सीनेशन प्रति गंभीरता देखने को मिल रही है। कुरुक्षेत्र में वैक्‍सीन के लिए लोग जागरूक हुए हैं। अब तक 223433 लोग कोरोना वैक्‍सीन की डोज लगवा चुके हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 05:22 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 05:22 PM (IST)
कोरोना को हराने के लिए वैक्सीन का सुरक्षा चक्र, अब तक 223433 ने लगाई डोज
कुरुक्षेत्र में कोरोना वैक्‍सीनेशन तेजी से हो रहा।

कुरुक्षेत्र, जेेेेएनएन। धर्मनगरी में लोग वैक्सीन लगवाकर कोरोना से सुरक्षा का कवच पहन रहे हैं। युवाओं से लेकर बुजुर्ग सब अपनी बारी आने पर वैक्सीन लगवा रहे हैं। अब 2,23,433 लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं। सीनियर सिटीजन भी 92,353 डोज लगवा चुके हैं।

डिप्टी सीएमओ डा. अनुपमा सिंह ने बताया कि कुरुक्षेत्र में कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य सरकार के आदेशानुसार तेजी से किया जा रहा है। जिले में हेल्थ केयर वर्कर को पहली व दूसरी सहित 9849 डोज लगाई जा चुकी हैं। इसी तरह फ्रंट लाइन वर्कर को भी पहली और दूसरी सहित 5534 डोज लगाई जा चुकी हैं। फ्रंट लाइन और हेल्थ केयर वर्कर को सरकार की हिदायतानुसार प्राथमिकता के आधार पर कोरोना की वैक्सीन लगाई गई है।

किसको कितनी डोज लगाई

डा. अनुपमा सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने 18 से 44 आयुवर्ग के लोगों को 41000 पहली डोज दे चुका है। जबकि 45 से 59 वर्ष आयुवर्ग में अब तक 71556 डोज लगाई जा चुकी है। इसमें 63533 पहली डोज का आकड़ा भी शामिल है। जिले में 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों की जनसंख्या का आकलन 1 लाख 5 हजार 693 है। इनमें से 75062 को पहली और 17291 को दूसरी 92353 डोज लगाई गई हैं।

शेड्यूल बनाकर की जा रही वैक्सीन

जिले में वैक्सीनेशन लगातार किया जा रहा है। सरकार के आदेशानुसार शेड्यूल बनाया जा रहा है। इसके लिए 18 से 44 और 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए अलग-अलग शेड्यूल बनाया जा रहा है। इससे लोगों को परेशानी भी नहीं होने दी जा रही है।

chat bot
आपका साथी