Exam Paper Leak: UPTET की तरह Haryana में पेपर लीक की वजह से लग चुका है दाग, जम्‍मू तक जुड़े तार

उत्‍तर प्रदेश की UPTET पेपर लीक की तरह हरियाणा में भी पेपर लीक के कई मामले सामने आ चुके हैं। हरियाणा में कुछ ही दिन पहले कांस्‍टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामला सुर्खियों में रहा था। इसके तार जम्‍मू से भी जुड़े थे।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 02:40 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 02:40 PM (IST)
Exam Paper Leak: UPTET की तरह Haryana में पेपर लीक की वजह से लग चुका है दाग, जम्‍मू तक जुड़े तार
यूपीटीईटी की तरह हरियाणा में भी हो चुके पेपर लीक।

पानीपत, [डिजिटल डेस्‍क]। उत्‍तर प्रदेश में UPTET पेपर लीक मामला सुर्खियों में है। उत्‍तर प्रदेश के सीएम के आदेश के बाद परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव संजय उपाध्‍याय पर गाज गिरी और उन्‍हें निलंबित करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा अब तक 29 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। पेपर लीक का दंश हरियाणा भी कई बार झेल चुका है। अगस्‍त में हरियाणा कांस्‍टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। इसमें 44 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा एचटीईटी, एआइपीएमटी, ग्राम सचिव सहित कई पेपर लीक हो चुके हैं।

यूपीटीईटी का 28 नवंबर को पेपर था

उत्‍तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित की जानी थी। परीक्षा शुरू होने से पहले ही पेपर लीक हो गया। इस मामले में 29 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार किए गए लोगों में प्रयागराज, बागपत, शामली, मेरठ, लखनऊ आदि के साल्‍वर गैंग के लोग शामिल थे। अब गाज अधिकारियों पर गिरनी शुरू हो गई है।

Haryana Police Constable Recruitment Paper Leak case का हुआ था पर्दाफाश

हरियाणा में आठ अगस्‍त को कांस्‍टेबल भर्ती परीक्षा होनी थी। तभी कैथल में पेपर लीक का मामला पकड़ा गया। इसके बाद आरोपितों पर दो लाख और 50-50 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया था। इस मामले में अब तक 44 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

एआइपीएमटी से हरियाणा पर लगा था दाग

तीन मार्च 2015 में एआइपीएमटी की प्रवेश परीक्षा की आंसर की लीक होने का मामला सामने आया था। इसमें रोहत का मास्‍टरमाइंड रूप सिंह दांगी ने इसकी पटकथा लिखी थी। देश भर से 50 से ज्‍यादा लोग पकड़े गए थे।

हरियाणा ग्राम सचिव के पेपर पास कराने का सौदा 12-12 लाख में हुआ था

हरियाणा में ग्राम सचिव पेपर लीक मामला उजागर हुआ था। पानीपत के पैराडाइल स्‍कूल में पेपर लीक प्रयास में 14 लोग पकड़े गए थे। 12-12 लाख रुपये में सौदा तय किया गया था।

chat bot
आपका साथी