यमुनानगर के किसान की आइडिया, थाईलैंड के मक्के से तैयार कर रहे दूध व आइसक्रीम, बुलंदियों पर पहुंचे

यमुनानगर के किसान धर्मवीर से मिलिये। मक्का की स्वीट कार्न किस्म की बिजाई की हुई है। एनसीआर दिल्ली चंडीगढ़ जैसे शहरों में इसकी काफी डिमांड है। धर्मवीर जल्द ही किसानों के लिए स्वीट कॉर्न फेस्टिवल का आयोजन भी करेंगे।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 05:16 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 05:16 PM (IST)
यमुनानगर के किसान की आइडिया, थाईलैंड के मक्के से तैयार कर रहे दूध व आइसक्रीम, बुलंदियों पर पहुंचे
धर्मवीर औषधीय फसलों की खेती कर बुलंदियों पर पहुंचे हैं।

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। औषधीय फसलों की खेती कर बुलंदियों पर पहुंचे किसान धर्मवीर अब थाईलैंड के मक्का से दूध व आइसक्रीम तैयार कर रहे हैं। अपने खेतों में तैयार की गई फसल को मार्केट में बेचने की बजाय उत्पाद तैयार कर मार्केट में सप्लाई कर रहे हैं। साथ ही स्वीट कॉर्न व मक्का के दूध से आइसक्रीम भी तैयार कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने खुद ही मल्टीपपर्ज प्रोसेसिंग मशीन डिजाइन की है। मक्का की फसल के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए अब मक्का फेस्टिवल के आयोजन की भी तैयारी है।

इसलिए लिया निर्णय

गिरते भू-जलस्तर को देखते हुए सरकार मक्का की बिजाई पर विशेष रूप से ध्यान दे रही है। इसमें पानी की लागत धान की बजाय बहुत ही कम है। दूसरा, यदि मक्का फसल को पकाकर मार्केट में बेचा जाए तो लागत के अनुरूप दाम नहीं मिलते। ऐसे में मक्का से दूसरे प्रोडक्ट तैयार कर अच्छी आमदन ली जा सकती है। किसान धर्मवीर ने मक्का की स्वीट कार्न किस्म की बिजाई की हुई है। एनसीआर, दिल्ली, चंडीगढ़ जैसे शहरों में इसकी काफी डिमांड है।

पूर्व मंत्री व अधिकारियों ने किया दौरा

ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के डिप्टी डायेरक्टर जसविंद्र सैनी व कृषि उपमंडल अधिकारी डॉ. सतबीर लोहिया ने किसान धर्मवीर के फार्म का दौरा किया। उन्होंने मक्का से तैयार हो रहे उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने यहां तैयार हो रहे उत्पादों की सराहना की। पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि सरकार की ओर से उनको पूरा सहयोग मिलेगा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. जसविंद्र सैनी ने कहा कि किसान धर्मवीर अपनी मेहनत के बूते पर दूसरे किसानों के लिए मिसाल बने हुए हैं।

जल्द होगी तारीख फाइनल

दामला गांव मक्का फेस्टिवल का होना बड़ी बात है। इस बारे डायरेक्टर डॉ. हरदीप सिंह से बात हुई है। जल्दी ही इसकी तारीख भी फाइनल कर दी जाएगी। दूसरे किसानों को इनसे प्ररेणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। परंपरागत खेती के साथ-साथ किसानों को कुछ नया भी करने की जरूरत है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी