46226 का रुपये हाउस टैक्स, इतना तो 294 साल में बनता है

पानीपत नगर निगम में आए दिन नए-नए कारनामे सामने आ रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 05:39 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 05:39 AM (IST)
46226 का रुपये हाउस टैक्स, इतना तो 294 साल में बनता है
46226 का रुपये हाउस टैक्स, इतना तो 294 साल में बनता है

जागरण संवाददाता, पानीपत : नगर निगम में आए दिन नए-नए कारनामे सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक और वाकया सामने आया है। वार्ड 15 के किशनपुरा के रहने वाले देवी चंद को 100 गज के मकान का 46226 रुपये का हाउस टैक्स भर दिया, जबकि यह हाउस टैक्स 294 साल का बैठता है। जब देवी चंद ने निगम के कर्मचारियों से गुहार लगाई तो समाधान की बजाय हाउस टैक्स भरने को कहा गया। इसके बाद परेशान होकर देवी चंद पार्षद सुमन छाबड़ा के पास गए। इसके बाद पार्षद व पीड़ित व्यक्ति मंगलवार को कमिश्नर आरके सिंह से मिले।

देवी चंद ने 2015 में किशनपुरा में 100 गज का प्लाट खरीदा था। हर साल देवी चंद 157 रुपये हाउस टैक्स भर रहे हैं। 2020-21 का हाउस टैक्स आया तो देवी चंद के होश उड़ गए और उन्होंने देखा कि 46226 रुपये का हाउस टैक्स बिल भेज दिया। भारीभरकम हाउस टैक्स आने से परेशान देवी चंद अब नगर निगम के अधिकारियों को शिकायतें लिख रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी प्रकार के टैक्स समय पर भरे जाते है। फिर भी निगम के कर्मचारी ऐसा काम कर रहे है। अब निगम कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ रहा।

वर्जन

जल्द करवाया जाएगा समाधान

वार्ड 15 के पार्षद सुमन छाबड़ा का कहना है कि इस मामले को लेकर कमिश्नर से मिला गया है। जल्द ही समाधान करवाया करवाया जाएगा।

वर्जन

मामले की करवाई जाएगी जांच

नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट का कहना है कि इस मामले की जांच करवाई जाएगी। इसका तुरंत समाधान करवाया जाएगा। पीड़ित को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी