दिल्‍ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर बस ने एक के बाद एक कई वाहनों पर मारी टक्‍कर, मचा हड़कंप

दिल्‍ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर एक अनियंत्रित बस से लोगों की जान पर बन आई। बस एक के बाद एक कई वाहनों को टक्‍कर मारती गई। इसके बाद चालक बस सहित फरार हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 05:17 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 05:17 PM (IST)
दिल्‍ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर बस ने एक के बाद एक कई वाहनों पर मारी टक्‍कर, मचा हड़कंप
दिल्‍ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर सड़क हादसा।

कुरुक्षेत्र, जेएनएन। शाहाबाद में दिल्‍ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया है। इस हादसे में कई कार क्षतिग्रस्त हो गई। इन कारों में बैठे लोग बाल-बाल बच गए। बस चालक तक पहुंचने के लिए पुलिस जानकारी जुटा रही है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सुबह आठ बजे एक बस शाहाबाद से पिपली की तरफ जा रही थी और गांव रतनगढ़ के पास बस ने तेज गति से ट्रक को ओवरटेक किया। इसके बाद बस ने आगे चल रही कार को टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद बस चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया। चालक ने दो अन्य कारों और एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल चालक टक्कर लगने से घायल हो गया है। कार में सवार लोगों को टक्कर लगने के बाद एक बार तो तगड़ा झटका लगा। उनको बस के आगे निकलने के बाद राहत की सांस ली। ये वाहन काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गए।

पुलिस ने टाबों की सीसीटीवी खंगालने में लगी

वहीं कारों को काफी नुकसान पहुंचा है। कार चालकों व मोटरसाइकिल चालक ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस बस का पता लगाने के लिए जीटी रोड के आस-पास ढाबों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। इस मामले में फिलहाल कोई सबूत हाथ नहीं लगे हैं।

जीटी रोड पर बस चालक के कई वाहनों को टक्कर मारने की सूचना मिली थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल बस और चालक का पता लगाया जा रहा है।पुलिस ने आरोपित को जल्द ही काबू कर लेगी।

प्रतीक, प्रभारी, थाना पुलिस शाहाबाद।

chat bot
आपका साथी