यमुनानगर में दो युवकों ने किशोरी से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी

यमुनानगर में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो युवकों ने किशोरी का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक फिर से युवती पर संबंध बनाने का दबाव बना रहे थे। तो किशोरी ने अपने माता पिता को पूरा घटनाक्रम बताया।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 05:21 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 05:21 PM (IST)
यमुनानगर में दो युवकों ने किशोरी से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी
यमुनानगर में दो युवकों ने किशोरी से किया दुष्कर्म।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। यमुनानगर में 15 वर्षीय किशोरी की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपित अब दोबारा उस पर संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहे हैं। परेशान होकर पीड़िता ने अपने स्वजनों को इस बारे में बताया। जिस पर मामले की महिला थाना पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। 

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र निवासी किशोरी 11 नवंबर को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के गांव में अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह में गई थी। वहां पर गौरव व संदीप नाम के युवक भी थे। आरोप है कि इसके बाद से ही आरोपित उसका पीछा कर रहे थे। वह शादी से वापस आ गई, तो आरोपित यहां पर उसके घर के सामने चक्कर काटने लगे। एक दिसंबर को किशोरी पड़ोस में ही करियाना की दुकान पर सामान लेने के लिए जा रही थी। इसी दौरान आरोपितों ने उसे रोक लिया और कहा कि उन्होंने उसकी शादी समारोह की वीडियो व फोटो लिए हुए हैं। इन्हें एडिट कर अश्लील वीडियो तैयार कर देंगे और वायरल कर देंगे। जिससे किशोरी घबरा गई। बाद में आरोपितों ने उसे मिलने के लिए बुलाया।

दुष्कर्म की बनाई वीडियो

रात को किसी तरह से किशोरी उनसे मिलने पहुंची। वहां से आरोपित उसे फाटक के पास झाड़ियों में लेकर गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी भी आरोपितों ने वीडियो बनाई। किसी को बताने पर वीडियो वायरल की धमकी देने लगे। अब कई दिन से आरोपित फिर से उसके घर के चक्कर काट रहे थे। जिस पर पीड़िता ने स्वजनों को इस बारे में बताया। 

इधर महिला ने पति व उसके दोस्तों पर लगाया अप्राकृतिक संबंध व दुष्कर्म करने का आरोप

जगाधरी निवासी महिला ने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति उस पर गलत काम करने का दबाव बना रहा है। कई बार अपने दोस्तों को घर लाकर गलत काम करवा चुका है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता है। अब आरोपित ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपित पर केस दर्ज किया।

महिला का निकाह वर्ष 2015 में जगीर हसन के साथ हुआ था। महिला का आरोप है कि पति नशा करता है। नशे में उसके साथ गलत तरीके से संबंध बनाता था। कुछ समय तक वह सब कुछ बर्दाश्त करती रही। अब आरोपित पति अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर आरोपित ने उसे पीटा। आरोप है कि एक दिन उसका पति अपने किसी दोस्त के साथ आया। घर पर दोनों ने शराब पी और बाद में पति उस पर दोस्त के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर आरोपित ने उसे पीटा और जबरन उसे दोस्त के साथ कमरे में बंद कर दिया।

शिकायत में महिला ने बताया कि वर्ष 2021 में उसकी माता की मौत हो गई थी। जब वह मायके आई, तो पति उसे घर के बाहर ही छोड़कर चला गया था। पांच दिन बाद उसे दोबारा लेने आया, तो उसने कुछ दिन रहने की बात कही। जिस पर आरोपित ने उसे पीटा और अपने घर में न घुसने की धमकी दी।

chat bot
आपका साथी