देसराज कॉलोनी में दो ने की थी चोरी, लोगों ने खुद सीसीटीवी खंगाल एक को दबोचा, पुलिस ने छोड़ा

किला थाना के अंतर्गत देसराज कॉलोनी में दो दिन पहले चोरी की वारदात हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 09:27 AM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 09:27 AM (IST)
देसराज कॉलोनी में दो ने की थी चोरी, लोगों ने खुद सीसीटीवी खंगाल एक को दबोचा, पुलिस ने छोड़ा
देसराज कॉलोनी में दो ने की थी चोरी, लोगों ने खुद सीसीटीवी खंगाल एक को दबोचा, पुलिस ने छोड़ा

जागरण संवाददाता, पानीपत : किला थाना के अंतर्गत देसराज कॉलोनी में दो दिन पहले सरिया बांधने वाले कारीगर जो¨गद्र के घर से दो चोर कपड़ों का बैग चोरी कर ले गए थे। इसमें 4700 रुपये और बच्चे के चांदी के गहने भी थे। स्थानीय लोगों को चोरी के मामले में आरोपितों पर कार्रवाई न करने का शक था। ऐसे में पुलिस को शिकायत देने की बजाय खुद ही जांच की। पीड़ित और कॉलोनीवासियों ने रजाई की फैक्ट्री के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी के शक में एक आरोपित को दूसरे दिन काबू कर लिया। चोर ने भी कॉलोनीवासियों और पुलिस थाने में चोरी की वारदात को कबूली। लेकिन पुलिस ने आरोपित पर किसी तरह की कार्रवाई करने की बजाय उसके साथ मारपीट के मामले में उलटे कॉलोनीवासियों पर कार्रवाई करने की बात कह कर डरा दिया। पुलिस के डर से कॉलोनीवासी शिकायत देने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। पुलिस ने आरोपित को कुछ देर बाद ही छोड़ दिया।

गर्मी के चलते खोला था गेट, चोर मौके का फायदा उठा ले गए

जो¨गद्र ने बताया कि वह सरिया बांधने का काम करता है। उसकी पत्नी खुशबू 20 सितंबर को घर पर थी। अल सुबह 3-4 बजे बिजली चली गई। उसकी पत्नी ने कमरे का गली की तरफ लगने वाला गेट खोल दिया। इसी समय एक चोर कमरे में घुसकर बैग उठा ले गया। उसने बाहर आते ही अपने दूसरे साथी को बैग पकड़ा दिया। स्मैक पीने वाले करते हैं चोरी, पुलिस नहीं करती कार्रवाई

जो¨गद्र के मकान मालिक अनुज कुमार ने बताया कि देसराज कॉलोनी और इसके आसपास नशा बिकता है। स्मैक पीने वाले मकानों में चोरी करते हैं। कॉलोनी में कुछ भी सामान सुरक्षित नहीं है। वे पुलिस को शिकायत करते हैं, लेकिन पुलिस किसी तरह की कार्रवाई नहीं करती। इन सबके चलते जो¨गद्र ने भी शिकायत दी। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपित नीरज उर्फ विशु निवासी रामा चौक काबू किया। उसने कॉलोनीवासियों के सामने बताया कि उसने और उसके दूसरे साथी राजू उर्फ मांगा ने जो¨गद्र के मकान में चोरी की थी। वे दोनों स्मैक के आदी हैं। पुलिस की अनदेखी पर रोष

देसराज कॉलोनीवासियों में चोर को इस तरह से छोड़ने पर पुलिस की अनदेखी पर रोष व्याप्त है। कॉलोनीवासी पंकज ने बताया कि किला थाना पुलिस सूचना देने के आधे घंटे बाद मौके पर आई। एक एएसआई और एक हवलदार आरोपित को अपने साथ ले गए। कॉलोनीवासी किला थाने में शिकायत देने गए तो उनको ही धमकाना शुरू कर दिया। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि पुलिस इस तरह के आरोपितों पर कार्रवाई नहीं करती। वर्जन :

देसराज कॉलोनी के लोगों ने शक के आधार पर एक युवक को पकड़ लिया था। उन्होंने उसकी बुरी तरह से पिटाई भी कर दी थी। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। इसमें लिखित शिकायत नहीं मिली है। दोनों पक्षों में आपस में सुलह होने पर युवक को छोड़ा गया है।

-सुरेंद्र ¨सह, प्रभारी, थाना किला।

chat bot
आपका साथी