शहर में विभिन्न जगहों से दो युवती लापता

शहर में विभिन्न जगहों से दो युवती लापता हो गईं। तहसील कैंप के ग्रीन पार्क के गौरव ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी बहन भावना घर से बिना बताए चली गई। इसके बाद से बहन लापता है। थाना शहर पुलिस ने मामला दर्ज करके युवती की तलाश शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 06:11 PM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 06:11 PM (IST)
शहर में विभिन्न जगहों से दो युवती लापता
शहर में विभिन्न जगहों से दो युवती लापता

जासं, पानीपत : शहर में विभिन्न जगहों से दो युवती लापता हो गईं। तहसील कैंप के ग्रीन पार्क के गौरव ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी बहन भावना घर से बिना बताए चली गई। इसके बाद से बहन लापता है। थाना शहर पुलिस ने मामला दर्ज करके युवती की तलाश शुरू कर दी है। उधर, बलजीत नगर की कनिजा ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी बेटी कोशर घर से बिना बताए चली गई। इसके बाद से लापता है। महिला लापता

जासं, पानीपत : सोनीपत के टिकोला गांव के संदीप ने पुलिस को शिकायत दी कि 2013 में उसकी बहन बबली की शादी पानीपत के किशनपुरा के सोनू से हुई थी। सात अक्टूबर को उसकी बहन घर से बिना बताए चली गई है। किशनपुरा चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। शहर में विभिन्न जगहों से बाइक चोरी

जासं, पानीपत : शहर में विभिन्न जगहों से चार बाइक चोरी कर ली गई। जीत राम फार्म के पास रहने वाले राकेश ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी घर के बाहर से बाइक चुरा ली गई। उधर, नूरवाला की जसबीर कालोनी के गुरप्रीत की गली से, हरिबाग कालोनी के संतोष की बुनकर सेवा केंद्र के बाहर से, हरिनगर के प्रताप सिंह की हरिसिंह चौक से बाइक चोरी कर ली गई। मामला दर्ज कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

न्यू हाउसिग बोर्ड कालोनी से व्यक्ति लापता

जासं, पानीपत : न्यू हाउसिग बोर्ड के मोहित ने पुलिस को शिकायत दी कि शुक्रवार को उनके पिता नफे सिंह कालोनी में ताश खेलने गया था। इसके बाद पिता घर नहीं लौटा। पिता लापता है। थाना चांदनी बाग पुलिस ने मामला दर्ज करके व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी