पानीपत में दो दोस्‍त डूबे, पूजा सामग्री डालते हुए नहर में गिरा, बचाने कूदा दोस्त भी डूबा

पानीपत में दो युवक नहर में गिर गए। बिंझौल झाल के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर में पूजा सामग्री डालते हुए एकता विहार कालोनी का सोनू नहर में गिरा। उसे बचाने के प्रयास में पवन भी कूद गया। पवन इकलौता बेटा है उससे छोटी बहन।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 09:21 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 09:21 AM (IST)
पानीपत में दो दोस्‍त डूबे, पूजा सामग्री डालते हुए नहर में गिरा, बचाने कूदा दोस्त भी डूबा
पानीपत नहर में दो युवक डूब गए।

पानीपत, जेएनएन। पानीपत में दर्दनाक हादसा हो गया। एक युवक नहर में जा गिरा। उसे बचाने के लिए उसका दोस्‍त नहर में कूद गया और वो भी डूब गया। हादसा बिंझौल झाल के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर में हुआ।

बिंझौल झाल के पास रविवार शाम को पश्चिमी यमुना लिंक नहर में पूजा सामग्री डालते हुए नवयुवक पैर फिसलने से नहर में ही गिर गया। नवयुवक को तैरना नहीं आता था। दोस्त को बचाने के प्रयास में आटो चालक युवक भी पानी में डूब गया। दस गोताखोर रात तक दोनों की नहर में तलाश करते रहे। घटना शाम करीब 5:30 बजे की है।

आठ मरला चौकी के हवलदार रणबीर सिंह ने बताया कि एकता विहार कालोनी के अमित का इकलौता बेटा 21 वर्षीय पवन आटो चलाता है। छोटी बेटी जानवी है। पवन पानीपत सब्जी मंडी से खाद्य सामग्री आटो में लोडकर बुड़शाम गांव के दुकानदार के पास ले गया था। उसके साथ कालोनी का 17 वर्षीय सोनू, प्रशांत और अभिषेक भी थे। वे चारों बुड़शाम से लौट आए और नहर पर खड़े हो गए।

सोनू पूजा सामग्री नहर में डालने लगा। पैर फिसलने से नहर में गिर गया। सोनू ने मदद मांगी। पवन ने नहर में छलांग लगा दी। सोनू ने डर की वजह से पवन की गर्दन पकड़ ली। दोनों ही पानी में डूब गए। प्रशांत व अभिषेक ने मदद के लिए शोर मचाया। राहगीर ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर चौकी प्रभारी हेमराज पहुंचा। आठ प्राइवेट और डीसी कार्यालय से दो गोताखारों तीन घंटे तक दोनों की नहर में तलाश करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस, गोताखोर और स्वजन नहर पर डटे हुए हैं। सोनू का एक भाई है।

chat bot
आपका साथी